‘आवारापन 2’ की कमाई को लगा ब्रेक, 14वें दिन करोड़ों से लाखों में पहुंचा कलेक्शन

Awarapan 2 Day 14 Collection: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म आवारापन 2 की कमाई 14वें दिन गिरकर महज 60 लाख रुपये रह गई, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन अब मुश्किल में दिखता है।
Awarapan 2 Day 14 Collection
इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्टर इमरान हाशमी की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म आवारापन 2 के लिए बॉक्स ऑफिस का सफर अब काफी मुश्किल साबित हो रहा है। शुरुआत में दर्शकों का ध्यान खींचने वाली इस फिल्म की कमाई 2 हफ्तों के अंदर ही अर्श से फर्श पर आ पहुंची है। गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में आई भारी गिरावट ने ट्रेड विश्लेषकों को चौंका दिया है। सिनेमाघरों में दर्शकों की घटती संख्या ने यह साफ कर दिया है कि नई फिल्मों के आगमन और दर्शकों की बदलती पसंद के आगे यह फिल्म अब संघर्ष कर रही है।

गुरुवार को टिकट खिड़की पर सिमट गई कमाई

रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को आवारापन 2 की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने इस दिन केवल 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 2 हफ्तों का सफर पूरा करने के बाद अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 32 करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंच पाया है। वर्किंग डे होने और सिनेमाघरों में दर्शकों की कम होती दिलचस्पी के कारण फिल्म का दैनिक आंकड़ा 1 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है। यह रुझान बताता है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका दौर अब आखिरी सांसें ले रहा है।

नई फिल्मों की आंधी में डगमगाया कलेक्शन

इस फिल्म की रफ्तार धीमी होने की एक बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस पर नई और बड़ी फिल्मों के आने से भी माना जा रहा है। साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के रिलीज होते ही दर्शकों का रुझान उस ओर चला गया। बड़ी स्क्रीन पर नई फिल्मों के दबदबे के कारण आवारापन 2 को मिलने वाले शोज की संख्या में भी कटौती की गई है। कम शोज और नई फिल्मों के क्रेज ने इमरान हाशमी की इस थ्रिलर फिल्म की राह को और भी मुश्किल बना दिया है।

पहले हफ्ते की बढ़त बरकरार न रख सकी फिल्म

अगर आवारापन 2 के शुरुआती दिनों की बात करें तो पहले वीकेंड में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी के साथ फिल्म के गानों ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हालांकि, पहले हफ्ते के बाद से ही फिल्म की पकड़ कमजोर होने लगी थी। कहानी में कसाव की कमी और माउथ पब्लिसिटी का सही सपोर्ट न मिलने के कारण दर्शक थिएटर से दूरी बनाने लगे। यही वजह है कि फिल्म अपने शुरुआती गति को दूसरे हफ्ते में बरकरार रखने में नाकाम रही।

Awarapan 2 Day 14 Collection
जब आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्मों पर लगा फ्लॉप का दाग, रक्षाबंधन पर हुआ था करोड़ों का नुकसान

लागत निकालने के लिए अब भी भारी संघर्ष

फिल्म आवारापन 2 के भारी-भरकम बजट को देखते हुए 32 करोड़ रुपये का यह कुल आंकड़ा निराशाजनक माना जा रहा है। आने वाले वीकेंड में भी फिल्म से किसी बड़े कलेक्शन की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जल्द रिलीज होने की खबरों के बीच अब दर्शक थिएटर जाकर टिकट खरीदने से बच रहे हैं। ऐसे में इमरान हाशमी आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस सफर अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है और यह मेकर्स के लिए नुकसान का सौदा साबित हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com