हमारी अधूरी कहानी में झलका था इमरान हाशमी का ऑफस्क्रीन दर्द, पत्नी ने सालों बाद खोला राज

Emraan Hashmi Life Struggle: इमरान हाशमी की फिल्म हमारी अधूरी कहानी की शूटिंग से जुड़ा एक भावुक किस्सा सामने आया है। उनकी पत्नी परवीन ने बताया कि उस दौरान बेटे अयान का कैंसर का इलाज चल रहा था।
Emraan Hashmi Hamari Adhuri Kahani.
इमरान हाशमी हमारी अधूरी कहानी(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Emraan Hashmi Wife Revealation: आवारापन 2 से दोबारा सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले इमरान हाशमी एक बेहतरीन कलाकार के साथ ही एक बेहतरीन पिता और पति भी है। हाल ही में इमरान हाशमी की पत्नी ने उनके जीवन से जुड़े कुछ राज सभी के सामने कह दिए हैं।

इमरान हाशमी की पत्नी परवीन ने बताया कि ऑनस्क्रीन सेंसेटिव, सीरियस और मैच्योर दिखने वाले हीरो के पीछे भी एक मासूम इंसान छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि कैसे हमारी अधूरी कहानी के दौरान एक्टर अपनी जिंदगी के सबसे कठिन मोड़ से गुजर रहे थे।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

इमरान हाशमी की पत्नी परवीन हाशमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टाइटल ट्रेक पोस्ट किया। परवीन ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया कि शूटिंग के समय ही उनके बेटे अयान का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा था। शूटिंग के कारण इमरान को परवीन और बेटे को छोड़कर आना पड़ा था।

बोली-कभी कभी ऑनस्क्रीन आंसू भी सच्चे होते हैं

परवीन हाशमी ने लिखा है कि हमारी अधूरी कहानी का समय मुझे अच्छे से याद है, जब इमी (इमरान) को फिल्म शूटिंग के लिए जाना पड़ा था। ये उनकी सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक है। शूटिंग के समय हमारे बेटे अयान अपना कैंसर ट्रीटमेंट करवा रहा था और इमी को 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करने के लिए जाना पड़ा। मुझे पता है कि ऑफ-स्क्रीन वो अपने दिल में क्या लेकर चल रहे थे। परवीन ने अपनी बात खत्म करते हुए बताया कि कभी कभी स्क्रीन पर जो इमोशन दिखते हैं, वे इंसान के असली भी होते हैं। उन्होंने लिखा कि कभी-कभी जो आंसू आप स्क्रीन पर देखते हैं, वो एक बहुत ही सच्ची जगह से आते है।

Emraan Hashmi Hamari Adhuri Kahani.
बड़े भाई चिरंजीवी के जन्मदिन पर पवन कल्याण ने दी इमोशनल बर्थडे विश, पीएम मोदी संग पुराना वीडियो किया शेयर

असल जिंदगी पर आधारित थी हमारी अधूरी कहानी

भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म हमारी अधूरी कहानी का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और निर्माण महेश भट्ट ने किया था। कहा जाता है कि यह फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के माता-पिता (नानाभाई भट्ट और शिरीन मोहम्मद अली) और उनकी सौतेली मां के वास्तविक जीवन के प्रेम पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी, विद्या बालन, और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह फिल्म वसुधा (विद्या बालन) नामक एक सिंगल मदर और एक अमीर होटल व्यवसायी आरव (इमरान हाशमी) की प्रेम कहानी पर आधारित थी। वसुधा का पति हरि (राजकुमार राव) बिना बताए कई सालों पहले उसे छोड़कर चला गया था। आरव को वसुधा से प्यार हो जाता है, और धीरे-धीरे वसुधा भी उसे चाहने लगती है।कहानी में मोड़ तब आता है जब वसुधा का पुराना अतीत यानी उसका पति हरि वापस लौट आता है, जिसके बाद परिस्थितियाँ और भावनाएं एक नया मोड़ लेती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com