Awarapan 2 Collection Day 1: इमरान हाशमी की आवारापन 2 का बजा डंका, बंटवारा 1947 को पछाड़ की बंपर कमाई

Awarapan 2 Opening Day: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करते हुए कई पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। फिल्म ने पहले ही दिन 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया।
Awarapan 2 Collection Day 1
इमरान हाशमी, शबाना आजमी और दिशा पाटनी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार फिर पुराना जादू लौट आया है। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन 2' ने बड़े पर्दे पर दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है। दर्शकों को लंबे समय से उनके आइकॉनिक रोल शिवम पंडित की वापसी का इंतजार था।

नितिन कक्कर के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन ऐसा प्रदर्शन किया कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान रह गए। बड़े पैमाने पर हुई इस ओपनिंग ने न केवल इमरान हाशमी के करियर को नया आयाम दिया है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ कमाई

समीक्षकों और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरते हुए फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार खाता खोला है। रिपोर्ट के अनुसार 'आवारापन 2' ने भारत में अपने पहले दिन 21 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया है। देश भर के सिनेमाघरों में करीब 9,033 शोज के जरिए फिल्म ने लगभग 45 % की दर्शक उपस्थिति दर्ज की।

भारतीय बाजार में कुल कमाई 25.20 करोड़ रुपये रही, वहीं विदेशी बाजारों से भी 2 करोड़ रुपये का बिजनेस हासिल हुआ। इस तरह दुनिया भर में फिल्म का ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया।

इमरान हाशमी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

यह कमाई इमरान हाशमी के पूरे सिनेमाई सफर के लिए एक बेहद अहम मील का पत्थर साबित हुई है। इससे पहले साल 2017 में आई उनकी फिल्म 'बादशाहो' ने पहले दिन 12.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो अब तक की उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जाती थी।

वहीं साल 2012 की 'राज़ 3' ने 10.47 करोड़ रुपये और 2016 की 'राज़ रीबूट' ने 5.30 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। इन सभी आंकड़ों को पछाड़ते हुए 'आवारापन 2' इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी है।

Awarapan 2 Collection Day 1
15 अगस्त की छुट्टी में क्या देखें? देशभक्ति से लबरेज ये 5 वेब सीरीज बना देंगी दिन खास

प्री बुकिंग और दर्शकों के उत्साह ने बढ़ाया कलेक्शन

फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज से पहले ही इसके प्री टिकटों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया था। एडवांस बुकिंग के दौरान फिल्म ने लगभग 11.36 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। लेकिन थिएटर्स खुलने के बाद जिस तरह से आम दर्शकों की भीड़ सीधे टिकट खिड़की पर पहुंची, उसने कलेक्शन को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया।

लगभग 2 दशकों बाद आए इसके सीक्वल ने पहले ही दिन मूल फिल्म की कुल वीकेंड कमाई से कई गुना अधिक व्यापार कर लिया है। शबाना आजमी और दिशा पाटनी के साथ इमरान हाशमी की जोड़ी ने सिनेमाप्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफलता हासिल की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com