15 अगस्त की छुट्टी में क्या देखें? देशभक्ति से लबरेज ये 5 वेब सीरीज बना देंगी दिन खास

Patriotic Web Series: स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप घर बैठकर कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये 5 देशभक्ति वेब सीरीज आपकी छुट्टी को बेहद खास और यादगार बना सकती हैं।
Patriotic Web Series
देशभक्ति से लबरेज ये 5 वेब सीरीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Patriotic Web Series
भारत और चीन के बीच साल 1962 में हुए वॉर की कहानी पर बनी सीरीज 1962 द वॉर इन द हिल्स भारतीय सेना के अदम्य साहस को बखूबी दर्शाती है। यह कहानी सेना की उस बहादुर टुकड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, इसमें एक्टर अभय देओल ने मेजर सूरज सिंह की मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि सुमीत व्यास, आकाश ठोसर और माही गिल जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Patriotic Web Series
स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महान नायकों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके रहस्यमयी अंत पर आधारित सीरीज बोस डेड और अलाइव दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है। पुलकित के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अभिनेता राजकुमार राव ने सुभाष चंद्र बोस का मुख्य किरदार निभाया है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Patriotic Web Series
साल 2017 में आई सीरीज द टेस्ट केस भारतीय सेना में पहली महिला कॉम्बैट ऑफिसर बनने की ट्रेनिंग ले रही कैप्टन शिखा शर्मा के संघर्ष को दर्शाती है। नागेश कुकुनूर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में निमरत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ अक्षय ओबेरॉय, अतुल कुलकर्णी और जूही चावला जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Patriotic Web Series
जीत की जिद कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर के रियल लाइफ से प्रेरित एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक कहानी है। अमित साध ने मेजर दीप सिंह का रोल निभाया है, जबकि अमृता पूरी उनकी पत्नी के रोल में नजर आई हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Patriotic Web Series
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ऑपरेशन सफेद सागर 1999 के कारगिल युद्ध में इंडियन एयरफोर्स के अहम योगदान को दिखाती है। सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल जैसे सितारों से सजी यह सीरीज एयरफोर्स के पायलट्स के साहस को सलाम करती है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com