Avatar 3: जेम्स कैमरून ने अवतार 3 फायर एंड एश पर किया बड़ा खुलासा, जानें फिल्म मेकर ने क्या कहा
Avatar 3: जेम्स कैमरून की मच अवेटेड फिल्म अवतार 3 को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है और यह कहा है कि यह अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म हो सकती है। जेम्स कैमरून यूके की अंपायर मैगजीन के साथ बातचीत कर रहे थे।
- Written By: अनिल सिंह
अवतार 3 फायर एंड एश पर जेम्स कैमरून ने किया बड़ा खुलासा
मुंबई: जेम्स कैमरून की बहुचर्चित फिल्म अवतार 3 इसी साल 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन उससे पहले ही जेम्स कैमरून ने फिल्म को लेकर बेहद दिलचस्प जानकारी साझा की है। यूके की अंपायर मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी दो पिछली फिल्मों के काम को वह दोहराना नहीं चाहते हैं। ऐसे में अपकमिंग फिल्म में उन्हें सब कुछ बिल्कुल नया देखने को मिलेगा और उन्होंने ऐसा करने के लिए साहसी विकल्प चुना है। जो कुछ देखने को मिलेगा शायद उसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी।
अंपायर मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने यह कहा कि हमारे लिए यह काम बेहद मुश्किल था, लेकिन टीम के सभी लोगों ने जुनून के तहत काम किया और हम एक मुश्किल प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने में कामयाब हुए हैं। अगर आप पिछली ही कहानी को दोहराते हैं मतलब आप पैसा बर्बाद कर रहे हैं और यह सफलता पाने के लिए पर्याप्त नहीं है। लेकिन यह जरूरी है कि आपको हर बार अपने पुराने ढर्रे को बदलने पर काम करना चाहिए। अवतार फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिलता है। दर्शक बेसब्री से अवतार 3 का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह जानकारी उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान को अस्पताल से इस डर से आज नहीं मिली छुट्टी, घर जाने पर…
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
कुछ समय पहले फिल्म को लेकर यह जानकारी सामने आई थी कि इसमें ऑस्कर विजेता अभिनेत्री मिशेल योह नजर आने वाली है हालांकि खुद कैमरून ने बाद में इस पर सफाई दी कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है वह खबर सही नहीं है। जेम्स कैमरून ने एक इंटरव्यू के दौरान पहले यह भी बता दिया है कि अवतार 5 तक की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है, अवतार 3 फिल्म रिलीज होने से पहले ही अवतार 4 के लिए भी काम शुरू हो चुका है। इतना ही नहीं फिल्म मेकर ने यह खुलासा भी किया था कि उनके पास फिल्म में काम करने के लिए नए-नए युवा कलाकार हैं। पहले और दूसरे सीज़न में अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी तीसरे सीजन से भी यही उम्मीद की जा रही है।
