Taapsee Pannu Film Assi: 40 करोड़ की अस्सी ने कमाए सिर्फ 7 करोड़, फिर भी हिम्मत नहीं हारी तापसी पन्नू
Assi First Week Earning: अस्सी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 7 करोड़ कमाए हैं। तापसी पन्नू ने फैंस से फिल्म देखने और रिव्यू देने की अपील की है।
- Written By: सोनाली झा
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी (फोटो- सोशल मीडिया)
Taapsee Pannu Assi Budget 40 Crore: तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म अपने पहले हफ्ते में लगभग 7 करोड़ रुपये ही कमा सकी है। यानी फिल्म अभी तक अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा भी वसूल नहीं कर पाई है। हालांकि कमाई के मोर्चे पर फिल्म भले ही पिछड़ रही हो, लेकिन इसके विषय और संदेश की चर्चा हर तरफ हो रही है।
तापसी पन्नू ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने के लिए बनाई जाती हैं। तापसी इससे पहले थप्पड़ और पिंक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिन्होंने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि सामाजिक संदेश देने में भी अहम भूमिका निभाई। ‘अस्सी’ भी इसी तरह की फिल्म है, जो समाज की एक संवेदनशील कुरीति पर तीखा प्रहार करती है।
तापसी पन्नू की फिल्में
अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने करीब छह साल पहले ‘थप्पड़’ में काम किया था और अब उसी निर्देशक के साथ दोबारा ‘अस्सी’ में काम किया है। वह फिल्म को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स से खुश हैं। तापसी का कहना है कि दर्शकों ने फिल्म को व्यक्तिगत स्तर पर लिया है और आर्टिकल व वीडियो के जरिए समाज में बदलाव की बात की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि आप भी फिल्म जरूर देखें, हो सकता है कि यह फिल्म आपसे कुछ कहे। हम उम्मीद करते हैं कि अगला हफ्ता फिल्म के लिए बेहतर साबित हो।
सम्बंधित ख़बरें
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
तापसी पन्नू ने कही ये बात
तापसी पन्नू ने फैंस से न केवल फिल्म देखने, बल्कि उसके बारे में लिखने और रिव्यू देने की भी गुजारिश की है। बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बावजूद फिल्म की चर्चा लगातार बनी हुई है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो दूसरे हफ्ते में कलेक्शन में उछाल आ सकता है। अब देखना यह है कि क्या ‘अस्सी’ दर्शकों के दिल जीतकर अपनी कमाई में सुधार कर पाएगी या नहीं।
