Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आशुतोष राणा बोले : मेरे जैसे कलाकारों के लिए ये स्वर्णिम काल है, अच्छी चीजों का इंतजार करिए

एक इंटरव्यू के दौरान आशुतोष राणा ने अपने करियर को लेकर बात करते हुए कहा कि मेरे जैसे कलाकारों के लिए इंडस्ट्री में ये स्वर्णिम काल है।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: May 13, 2024 | 12:42 PM

आशुतोष राणा (फोटो-पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : जाने-माने एक्टर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं । बावजूद इसके उनका मानना है कि उनका करियर अभी शुरू हुआ है। आशुतोष राणा कहना है कि उनके करियर में अभी भी बहुत आना बाकी हैं। समय से चीजें आएंगी हैं और आती रहेंगी। बदलते समय में काफी चीजें बदल भी रही हैं।

अपनी कई तरह की भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले जाने-माने एक्टर आशुतोष राणा का कहना है कि आज हालात बदल रहे हैं। मेनस्ट्रीम और ऑफ-बीट सिनेमा के बीच की लाइनें धुंधली होने लगी हैं। ऐसा होने से उन्हें खुशी है।

‘संघर्ष’, ‘मुल्क’ और ‘पठान’ जैसी शानदार फिल्मों में काम करने वाले 56 साल के आशुतोष राणा का कहना है कि मेनस्ट्रीम और ऑफ-बीट सिनेमा के बीच की लाइनें धुंधली होने से उन्हें खुशी है। क्योंकि पहले जो कुछ ऑफ-बीट सिनेमा कहा जाता था वो आजकल मेनस्ट्रीम में दिखने लगा है।

सम्बंधित ख़बरें

गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस में बहुत बड़ा खुलासा, पिता ने की है दो…

‘देवदूत बनी पुलिस’, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर दुर्घटना में फंसे हजारों लोगों को दिया खाना-पानी

45 लाख की ईमानदारी ने जीत लिया थलाइवा का दिल, रजनीकांत ने महिला सफाई कर्मचारी को घर बुलाकर दिया खास तोहफा

अहिल्यानगर जिला कृषि महोत्सव ‘कृषि पर्व’, 5 से 9 फरवरी तक आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

पीटीआई के साथ साक्षात्कार में आशुतोष राणा ने कहा कि, “मुझे लगता है कि अभी बहुत बाकी है आशुतोष राणा के अंदर। अभी आशुतोष राणा का जो अभिनेता है उसने सिर्फ ये कहें कि जैसे कोई बच्चा शुरुआत में चलना सीखता है। बेबी स्टेप लिए हैं। अभी बहुत आना बाकी हैं समय से चीजें आएंगी हैं और आती रहेगी। और क्योंकि इसलिए इस बात पर विश्वास है कि जो फिल्में, जिस फिल्मों से हमने शुरुआत की उन्हें ऑफ बीट सिनेमा माना जाता था। आज कल वही चीजें मेनस्ट्रीम सिनेमा हो गई हैं। मुझे लगता हैं कि अब तो हम जैसे एक्टर्स के लिए ये स्वर्णिम काल है।”

आपको बता दें कि कलाकार आशुतोष राणा और विजय राज स्टारर वेब सीरीज ‘मर्डर इन माहिम’ हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। जेरी पिंटो के नोबल पर बेस्ड ये सीरीज एक मनोरंजक मिस्‍ट्री-ड्रॉमा है। जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

आशुतोष राणा वैसे तो एक हिन्दी फ़िल्म अभिनेता हैं। यह बॉलीवुड के साथ साथ मराठी, कन्नड, तेलुगू और तमिल फ़िल्मों में भी कई सराहनीय भूमिकाएं कर चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने “काली – एक अग्निपरीक्षा” नामक धारावाहिक में भी अभिनय किया है।

एक साधारण परिवार में जन्मे आशुतोष राणा का पूरा नाम आशुतोष राणा रामनारायण नीखरा है, जोकि इनका पारिवारिक नाम है। लेकिन इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बदलकर आशुतोष राणा रख लिया था।

–पीटीआई इनपुट के साथ

Ashutosh rana said this is a golden period for artists like me

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2024 | 12:42 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.