जब रेडियो-दूरदर्शन ने लगाया रोक, ‘दम मारो दम’ पर मचा बवाल, लेकिन अवॉर्ड जीतकर छाईं Asha Bhosle
Asha Bhosle Hits Song: आशा भोसले भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका हैं, जिन्होंने कई दशकों तक हजारों हिट गाने दिए। लता मंगेशकर की बहन होते हुए भी आशा भोसले ने अपनी अलग पहचान बनाई।
- Written By: सोनाली झा
आशा भोसले (फोटो-सोशल मीडिया)
Asha Bhosle Career: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपने करियर में कई ऐसे गाने गाए हैं, जो समय के साथ और भी ज्यादा लोकप्रिय होते गए। लेकिन साल 1971 में रिलीज हुआ आशा भोसले का गाना ‘दम मारो दम’ एक ऐसा गीत था, जिसने जितनी लोकप्रियता हासिल की, उतने ही विवाद भी खड़े किए।
फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का यह गाना उस दौर में काफी बोल्ड माना गया। गाने में जीनत अमन का हिप्पी अवतार और नशे से जुड़े दृश्य दिखाए गए थे, जो उस समय की सामाजिक सोच के खिलाफ माने गए। इसी वजह से ऑल इंडिया रेडियो ने इस गाने के प्रसारण पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं, जब फिल्म का प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ, तब भी इस गाने को पूरी तरह हटा दिया गया।
विवाद के पीछे छिपा था संदेश
हालांकि फिल्म के निर्माता और अभिनेता देव आनंद का उद्देश्य नशे को बढ़ावा देना नहीं था। फिल्म की कहानी हिप्पी संस्कृति और ड्रग्स की लत के खिलाफ एक संदेश देती थी। लेकिन ‘दम मारो दम’ की धुन, बोल और विजुअल्स इतने आकर्षक थे कि दर्शकों ने इसे अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ
भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
बैन के बाद भी मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड
विवादों के बावजूद ‘दम मारो दम’ गाने की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा। आशा भोसले की जादुई आवाज ने इस गीत को हर दिल तक पहुंचा दिया। यही वजह रही कि आशा भोसले को इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) से सम्मानित किया गया। यह आशा भोसले के करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है।
आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है गाना
आज भी ‘दम मारो दम’ की धुन लोगों की जुबां पर बनी हुई है। यह गाना न सिर्फ अपने समय का सुपरहिट था, बल्कि आज की पीढ़ी भी इसे उतना ही पसंद करती है। इस गाने ने यह साबित कर दिया कि सच्चा संगीत किसी भी विवाद से ऊपर होता है। आशा भोसले की आवाज ने इसे हमेशा के लिए अमर बना दिया है।
