Aruna Irani ने सुनाया दिलचस्प किस्सा, बोलीं- वेफर्स खाते-खाते मिला था फिल्मों में काम करने का पहला मौका
Aruna Irani Career: अरुणा ईरानी ने अपने पहले ऑडिशन का दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक के लालच में ऑडिशन देने पहुंचीं, जहां उनका सामना दिलीप कुमार से हुआ।
- Written By: सोनाली झा
अरुणा ईरानी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Aruna Irani First Audition: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने करियर में पांच दशक से अधिक समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। सैकड़ों फिल्मों और टीवी शोज में अपनी शानदार अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं अरुणा ईरानी ने हाल ही में अपने पहले ऑडिशन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक के लालच में पहुंची एक ऑडिशन प्रक्रिया ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।
रियलिटी शो ‘तुम हो ना–घर की सुपरस्टार’ में बातचीत के दौरान अरुणा ईरानी ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह छोटी थीं, तब उनकी रिहायशी बिल्डिंग में एक कास्टिंग टीम बच्चों की तलाश में पहुंची थी। टीम ने बच्चों को अभिनय के लिए ऑडिशन देने का मौका दिया और साथ ही वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था भी की थी।
वेफर्स खाते हुए पहुंचीं ऑडिशन में
अरुणा ने हंसते हुए बताया कि उस समय उन्हें अभिनय से ज्यादा वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक में दिलचस्पी थी। वह अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचीं और एक कोने में खड़े होकर आराम से स्नैक्स का आनंद ले रही थीं। तभी किसी की नजर उन पर पड़ी और उन्हें सामने बुलाया गया। जब वह आगे बढ़ीं तो देखकर हैरान रह गईं कि सामने हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता दिलीप कुमार बैठे हुए थे। यह उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक
Lock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
दिलीप कुमार ने दिया पहला डायलॉग
अरुणा ईरानी ने बताया कि दिलीप कुमार ने उनसे पूछा कि क्या वह डायलॉग बोल सकती हैं। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ हामी भरी। इसके बाद उन्हें एक छोटा-सा संवाद दिया गया कि काका, काका, मुझे बहुत डर लग रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि इस डायलॉग को डर के भाव के साथ बोलना है। अरुणा ने पूरे आत्मविश्वास और भावनाओं के साथ संवाद बोला। उनकी प्रस्तुति से सभी प्रभावित हुए और उन्हें तुरंत शॉर्टलिस्ट कर लिया गया।
परिवार ने दिया पूरा साथ
एक्ट्रेस ने कहा कि यही वह पल था जिसने उनके फिल्मी करियर की नींव रखी। बातचीत के दौरान शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने उनसे पूछा कि क्या परिवार ने अभिनय के क्षेत्र में आने के फैसले का समर्थन किया था। इस पर अरुणा ईरानी ने बताया कि उनके घर का माहौल पहले से ही कला और रंगमंच से जुड़ा हुआ था। उनके पिता की अपनी ड्रामा कंपनी थी और उनकी मां भी अभिनय से जुड़ी थीं।
