अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की नई फिल्म का ऐलान, 39 साल बाद फिर दिखेगी राम-सीता की जोड़ी

Arun Govil Movie Release Date: दूरदर्शन के ऐतिहासिक सीरियल रामायण में अमर भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया लगभग 39 साल के लंबे गैप के बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ लौटने जा रहे हैं।
Arun Govil and Deepika Chikhlia New Movie
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद फिर आएंगे साथ

  • सामाजिक मुद्दों की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी फिल्म

  • आने वाली 6 नवंबर को वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म होगी रिलीज

Arun Govil and Deepika Chikhlia New Movie: भारतीय टेलीविजन इतिहास में रामानंद सागर की रामायण का नाम आते ही लोगों के मन में भगवान राम और माता सीता की छवि उभर आती है। इस फेमस सीरियल में अपनी सादगी और एक्टिंग से घर-घर में विशेष स्थान बनाने वाले कलाकार एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि पिछले कुछ सालों में दोनों कलाकारों ने अलग-अलग मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन किसी फीचर फिल्म में एक साथ काम करने का उनका यह नया प्रोजेक्ट फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

सामाजिक विषयों पर आधारित होगी नई फिल्म

इस प्रोजेक्ट का नाम नोटिस रखा गया है, जो एक गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म है। प्रदीप गुप्ता द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म की कहानी आज के दौर में ग्रामीण परिवेश और वहां की बदलते माहौल को दर्शाती है।

फिल्म की मूल कथा 150 साल पुरानी एक ऐसी दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर आधुनिक विकास और बदलाव के नाम पर खतरा मंडराने लगता है। इस पूरी कहानी में दर्शकों को राम और सीता के रिश्ते जैसी ही एक पवित्र और मजबूत समझ की झलक देखने को मिलेगी।

Arun Govil and Deepika Chikhlia New Movie
मुकेश खन्ना का दीपक और ध्रुव राठी पर निशाना, सरकार के इस फैसले को बताया सही

भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होंगे एक्टर

फिल्म में अरुण गोविल ने एक साधारण नागरिक की भूमिका निभाई है, जो अपनी पुरानी विरासत और उस ऐतिहासिक दुकान को बचाने के लिए पूरी ताकत से खराब हो चुकी व्यवस्था का सामना करता है।

दूसरी ओर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया उनकी धर्मपत्नी के रूप में नजर आएंगी, जो इस मुश्किल दौर और संघर्ष में अपने जीवनसाथी का हर कदम पर साथ निभाती हैं। निर्माता और एक्टर आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी के अनुसार यह फिल्म समाज के सामने एक ऐसा आईना रखती है जहाँ आम इंसान के हक की लड़ाई को बेहद संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा गया है।

बॉक्स ऑफिस के बजाय ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

अरुण गोविल की ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बजाय इस सामाजिक ड्रामे को सीधे ओटीटी के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। इस फिल्म का आधिकारिक प्रीमियर आने वाली 6 नवंबर को वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने जा रहा है। इसके अलावा मेकर्स ने इसे व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए लगभग 36 सैटेलाइट टीवी चैनलों के जरिए से स्ट्रीम करने की भी पूरी योजना बनाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com