

Highlights:
मुकेश खन्ना ने दीपक और ध्रुव राठी पर उठाए सवाल
मुकेश खन्ना ने कानून व्यवस्था के समर्थन में पुलिस की तारीफ
मुकेश खन्ना ने दिल्ली प्रदर्शन के दौरन सरकार की इस पहल को सराहा
Mukesh Khanna reacts to Abhijeet Dipke: देश के मनोरंजन जगत में अपने बेबाक बयान के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से एक तीखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने दिल्ली में हुए हाल ही के विवाद और सीजेपी से जुड़े घटनाक्रम पर खुलकर बात की है।
एक्टर ने प्रदर्शनकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा की गई सख्ती की तारीफ की है और कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी थी।
मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर पूरे घटनाक्रम पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उससे उन्हें काफी राहत महसूस हुई है।
उनके अनुसार जो लोग एक दिन पहले तक सरकारी तंत्र और व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे थे, उन्हें पुलिस ने सही समय पर सही सबक सिखाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह के बयानों और विरोध के तरीकों से देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है, जिसे समय रहते रोकना बेहद आवश्यक था।
अपने इस वीडियो मैसेज में मुकेश खन्ना ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये लोग लगातार सरकार और पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ जहां बंगलूरू से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया। उन्होंने इन हस्तियों के रवैये को नियमों के खिलाफ बताया। मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि अराजकता और गुंडातंत्र से खत्म के लिए लोकतंत्र में यही सख्त तरीका अपनाया जाना चाहिए।