Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ के कलाकार रंग गए होली के रंग में, देखें तस्वीरें

  • Written By: उज्वला धारपवार
Updated On: Mar 15, 2022 | 01:23 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

दंगल टीवी का शो रंग जाऊं तेरे रंग में दर्शकों का बेपनाह प्यार हासिल कर रहा है। ध्रुव और धानी की ज़िंदगी मे  जैसे मोड़ आ रहे हैं, शो में भी टर्न ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस शो में होली के सेलेब्रेशन का सीक्वेंस भी नजर आएगा। धानी चौबे का रोल कर रही मेघा रे ने बताया कि शो में नया टर्न आने वाला है। होली के दिन मेरा इस घर मे आखरी दिन होगा। ज़ाहिर सी बात है कि ड्रामा अपने हाई पॉइंट पर होगा। अगर होली में हमें छुट्टी मिली तो परिवार और दोस्तो के साथ जमकर होली मनाऊंगी। ध्रुव पाण्डेय का किरदार अदा कर रहे करम राजपाल ने बताया कि होली कलरफुल त्योहार है हमारे देश का। और सभी रंगों में रंग गए हैं और हमारे शो का नाम भी है रंग जाऊं तेरे रंग में, तो यह परफेक्ट मौका है दूसरों को भी रंगों में रंगने का। शो में काफी टर्न ट्विस्ट आ रहे है। प्यार मोहब्बत नफरत बहुत कुछ है। मैं इस शो के मेकर्स की तारीफ करूंगा जो खूब दिल लगाकर यह शो बना रहे हैं। 

काशीनाथ पाण्डेय का किरदार अदा कर रहे सुदेश बेरी ने बताया कि हमारे शो में तो होली का त्योहार आ चुका है यही फर्क होता है रियल और रील लाईफ़ में। ध्रुव के भाई अभिषेक का रोल कर रहे उदित शुक्ला ने बताया कि हम सब बेहद उत्साहित हैं। होलिका जलने के बाद का जो सीक्वेंस है वह बवाल मचाने वाला है जिसमे काफी मसाला और ड्रामा है। यह एपिसोड आपलोग मिस मत करियेगा क्योंकि इस सीक्वेंस के बाद स्टोरी में काफी बदलाव आने वाले हैं। ध्रुव और धानी की ज़िंदगी मे जो कुछ चल रहा है इसी बीच सृष्टि उनकी लाइफ में वापस आना चाहती है। तो सृष्टि किस हद तक जा सकती है। क्या ध्रुव और धानी का रिश्ता बरकरार रह पाएगा? इसके लिए आपको रंग जाऊं तेरे रंग में देखना पड़ेगा। क्योंकि होली वाले दिन 30 दिन कम्प्लीट हो जाएंगे, दर्शकों को याद होगा कि यह सिर्फ 30 दिनों की शादी थी।उसके बाद धानी को अपने घर वापस जाना था। 

उदित शुक्ला ने आगे बताया कि मैं रियल लाइफ में भी अभिषेक पाण्डेय ही जैसा हूँ। मैं भी छोटे भाई का बड़ा भाई हूँ और जितना जिम्मेदार इसमे अभिषेक पाण्डेय है, उससे कहीं ज़्यादा जिम्मेदार मैं हूँ। वह जिस तरह पूरी फैमिली को संभाल के रखता है, रियल लाइफ में भी मैं वैसा ही हूं। इस शो के माध्यम से हम यह मैसेज देते हैं कि हर घर मे परेशानी होती है लेकिन उन मुसीबत के दिनों में भी आप परिवार को कैसे संभालते हैं, यही बड़ी बात होती है। हर घर मे कलह होती है, रिश्ते बनते बिगड़ते टूटते है मगर इस शो के परिवार में हम सब रिश्तों को बिखरते नही देते बल्कि रिश्तों को वैल्यू देते हैं। हम रिश्तों को छोड़ेंगे नहीं।  सुदेश बेरी के दोस्त मोहन प्यारे का रोल कर रहे अमित घनश्याम ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। 

सम्बंधित ख़बरें

Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?

तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट

‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं

Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल

रूपा पांडे का किरदार जी रही उर्वशी उपाध्याय ने बताया कि शो के नाम के अनुसार सभी रंगों में रंगने वाले हैं वही हम किसी के चेहरे का रंग उड़ाने वाले भी हैं। हमारा प्लान सृष्टि को घर मे लाने का है। दो साल के कोरोना काल के बाद हम होली मनाने जा रहे हैं। यह होली हम सब के लिए खास है शो में तो हम रंगों से खेल रहे हैं पर्सनल लाइफ में भी होली पार्टी एन्जॉय करनी है।

Artists of rang jaun tere rang mein got colored in the colors of holi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2022 | 01:23 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.