-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Arshad Warsi His Wife Get Relief From Sat In Misleading Youtube Video Case
गुमराह करने वाले यूट्यूब वीडियो मामले में अरशद वारसी, उनकी पत्नी को सैट से मिली राहत
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (Securities Appellate Tribunal) ने यूट्यूब (Youtube) पर निवेश संबंधी भ्रामक वीडियो डालने के मामले में फिल्म अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी पर प्रतिबंध लगाने के बाजार नियामक सेबी के आदेश को खारिज कर दिया है। अरशद और उनकी पत्नी पर आरोप था कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो डालकर निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सलाह दी थी।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) ने गत दो मार्च को अरशद और मारिया के साथ साधना ब्रॉडकास्ट के प्रवर्तकों समेत 31 लोगों को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। यह कार्रवाई ‘फर्जी एवं चालाकी से भरी’ योजना में इन लोगों की संलिप्तता के आरोप में की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
SEBI के आगे झुकी जेन स्ट्रीट, जमा किए ₹4843 करोड़; शेयर मार्केट में होगी वापसी
SEBI ने FDI डिस्क्लोजर सीमा को बढ़ाकर 50000 हजार करोड़ रुपये किया, निवेश सलाहकारों को मिली बड़ी राहत
सेबी ने UPSI का दायरा बढ़ाने का किया ऐलान, बाजार में पारदर्शिता लाने पर बाजार नियामक का जोर
सेबी ने 7 लोगों के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, 2.83 करोड़ रुपये का भेजा डिमांड नोटिस, निवेशकों को गुमराह करने का आरोप
सेबी के आदेश के मुताबिक अरशद ने इस योजना से 29.43 लाख रुपये का मुनाफा कमाया और उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपये का लाभ हुआ था। इस आदेश के खिलाफ अरशद, मारिया और अरशद के भाई इकबाल हुसैन वारसी ने प्रतिभूति अपीलीय अधिकरण के समक्ष अपील की थी। वहां से उन्हें राहत मिल गई है।
न्यायाधिकरण ने सेबी के आदेश को खारिज करते हुए कहा है कि संबंधित वीडियो बनाने, उसके वितरण, प्रोत्साहन और यूट्यूब चैनलों पर अपलोड करने में वारसी दंपती की संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं सामने आया है। इसके साथ ही दंपती ने अपने आचरण से ऐसा संकेत नहीं दिया कि निवेशक साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदें।
हालांकि, न्यायाधिकरण ने मामले की जांच पूरी होने तक वारसी दंपती को साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में कारोबार करने से दूर रहने को कहा है। इसके अलावा इन शेयरों से कथित तौर पर हुई गैरकानूनी आय का 50 प्रतिशत एक एस्क्रो खाते में 15 दिन के भीतर जमा करने को भी कहा गया है। (एजेंसी)
Arshad warsi his wife get relief from sat in misleading youtube video case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMJahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
Jun 20, 2026 | 08:45 PMCocktail 2 Collection: कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
Jun 20, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














