एक दूजे के हुए अरमान मलिक और आशना श्रॉफ, यहां देखें शादी की पहली तस्वीर
अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये शादी इसलिए चर्चा में आ गई है कि आशना अरमान मलिक से 2 साल बड़ी हैं। कपल ने 2023 में सगाई की थी।
- Written By: अनिल सिंह
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने कर ली शादी
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने युट्यूबर आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीर सामने आ गई है और फैंस इन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। तस्वीर मैं आप देख सकते हैं कि दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साल 2023 में दोनों ने सगाई की थी और जल्द शादी करने का ऐलान किया था। फैंस तब से ही उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शादी की यह तस्वीर फैंस पसंद कर रहे हैं। अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की शादी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आशमा श्रॉफ अरमान मलिक से 2 साल उम्र में बड़ी हैं।
अरमान मलिक ने खुद अपने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, तू ही मेरा घर। अरमान और आशना की इन तस्वीरों पर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अपना प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही वह सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए भी नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर शादी की वायरल हो रही इस तस्वीर पर कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट करके नए कपल को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढ़ें- आर्यन खान की गिरफ्तारी और चैट लीक पर बोले समीर वानखेडे, कोई पछतावा नहीं
सम्बंधित ख़बरें
Armaan Malik And Payal Malik Baby: अरमान मलिक के घर आई नन्हीं परी, पायल मलिक चौथी बार बनीं मां
हॉस्पिटल से सामने आई अरमान मलिक की फोटो, सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस हुए चिंतित
अरमान मालिक पर 4 शादियों का आरोप, पत्नियों समेत कोर्ट में पेश होने का आदेश
अरमान मलिक ने अमिताभ बच्चन के लिए गाया पहला गाना, स्कूल एग्जाम के बीच मिला ब्रेक
ये भी पढ़ें- स्क्विड गेम 3 में होंगे लियोनार्डो डिकैप्रियो? नेटफ्लिक्स ने बताया सच या अफवाह
अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ से 22 अक्टूबर 2023 को सगाई की थी। सगाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अरमान ने आसन को अंगूठी पहनने के बाद किस किया था। दोनों के लिपलॉक वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अरमान मलिक बॉलीवुड के सिंगर हैं जबकि आशना श्रॉफ यूट्यूब पर ब्लॉग बनाती हैं वह फैशन और ब्यूटी से जुड़ी जानकारी लोगों को देती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।
