अर्जुन रेड्डी स्टार राहुल रामकृष्णा के भाई की मौत, पैराक्वाट जहर पर PM मोदी से बैन की अपील

Actor Rahul Ramakrishna Brother Dies: अर्जुन रेड्डी एक्टर राहुल रामकृष्णा ने अपने भाई की पैराक्वाट जहर से मौत की दुखद खबर साझा की। उन्होंने पीएम मोदी से इस जहरीले कीटनाशक पर बैन की मांग की।
Actor Rahul Ramakrishna Brother Dies
अर्जुन रेड्डी एक्टर राहुल रामकृष्णा की मौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rahul Ramakrishna Brother Death Due To Paraquat: तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के फेमस एक्टर राहुल रामकृष्णा पर निजी जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भाई की मौत पैराक्वाट कीटनाशक के कारण हुई। राहुल ने इस दुखद खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और लोगों को इस खतरे के प्रति सचेत किया।

पैराक्वाट कीटनाशक जहर क्या है?

दरअसल, पैराक्वाट एक बेहद जहरीला कीटनाशक है, जिसका इस्तेमाल खेती में खरपतवार को खत्म करने के लिए किया जाता है। इंसानों के लिए यह अत्यंत खतरनाक है। अगर इसका सेवन या संपर्क होता है, तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं या मौत हो सकती है। राहुल ने बताया कि उनके भाई की मौत इसी जहरीले पदार्थ के कारण हुई।

पीएम मोदी और तेलंगाना सीएम से बैन की मांग

राहुल रामकृष्णा ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को टैग किया। उन्होंने लिखा कि पैराक्वाट की मौतों और आत्महत्या में व्यापक रूप से दुरुपयोग हो रहा है और यह आसानी से उपलब्ध है। राहुल ने तुरंत बैन लगाने की मांग करते हुए लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया।

फैंस ने दी सांत्वना

ऐसे में अब राहुल रामकृष्णा के ट्वीट पर उनके फैंस ने उन्हें हिम्मत और सांत्वना दी है। साथ ही कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे उन्होंने भी इस जहरीले पदार्थ के कारण अपनों को खोया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।

राहुल रामकृष्णा का करियर और पर्सनल लाइफ

राहुल रामकृष्णा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, राइटर और जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'Sainma' से अपने करियर की शुरुआत की। 2017 में 'अर्जुन रेड्डी' से उन्हें लोकप्रियता मिली। इसके अलावा उन्होंने 'भारत अने नेनु', 'सम्मोहनम', 'मिठाई', 'गीता गोविंदम' और 'ची ला सो' जैसी फिल्में कीं। 2025 में उन्होंने 'Andhra King Taluka' में भी काम किया।

राहुल ने पहले भी व्यक्तिगत जीवन की कठिनाइयों का खुलासा किया था। उन्होंने बचपन में हुए रेप के अनुभव के बारे में बताया और इसे एक “ब्लैक होल” की तरह महसूस किया। इस बार उनका सोशल मीडिया पोस्ट उनकी व्यक्तिगत पीड़ा और परिवार की हानि की गंभीरता को दर्शाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com