Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कॉन्ट्रोवर्सी के बाद घर से निकाली गई थीं अपूर्वा मखीजा, अब किया बड़ा खुलासा

अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहे थे। साथ ही उन्हें घर से भी निकाल दिया गया था।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 07, 2025 | 04:52 PM

अपूर्वा मखीजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: डिजिटल क्रिएटर अपूर्वा मखीजा उर्फ रिबेल किड को सोशल मीडिया पर उनके मजेदार वीडियोज के लिए जाना जाता है, लेकिन कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में दिए गए एक विवादित बयान के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल गई थी।

रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के साथ मिलकर शो में की गई एक टिप्पणी के बाद अपूर्वा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग से लेकर निजी जिंदगी में भी काफी कुछ झेलना पड़ा।

फराह खान के घर पहुंचीं अपूर्वा मखीजा
हाल ही में अपूर्वा, फराह खान के यूट्यूब चैनल पर नजर आईं जहां उन्होंने द ट्रेटर्स शो के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बात की। फराह ने अपूर्वा से पूछा कि क्या वह ठीक हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट में देखा था कि वह अपना घर छोड़ रही हैं। इस पर अपूर्वा ने खुलासा किया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

दूसरे हफ्ते में भी बरकरार है ‘Border 2 ’ की धाक, सनी देओल की फिल्म ने 13वें दिन कमाए इतने करोड़

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका! दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर की मोहलत बढ़ाने से किया इनकार

Manoj Bajpayee की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में घिरी, टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर बैन की मांग

Border 2 के तूफान में भी डटी ‘मर्दानी 3’, रानी मुखर्जी की फिल्म ने 6 दिन में कमाए इतने करोड़

अपूर्वा ने बताया, “मेरे मकान मालिक ने मुझे एक महीने का वक्त दिया क्योंकि एक साल का लीज पूरा हो गया था। लेकिन जब मैं नया घर देखने गई, तो एक बिल्डिंग के मालिक ने मुझे पहचान लिया और पूरी बिल्डिंग से ब्लैकलिस्ट करा दिया। जबकि वह बहुत ही अच्छी लोकेशन थी।”

यह सुनकर फराह खान हैरान रह गईं और उन्होंने नाराजगी जताई। फराह ने कहा, “घर से दूर रह रही लड़कियों को समझना चाहिए, उन्हें सपोर्ट करना चाहिए न कि उनकी मुश्किलें बढ़ानी चाहिए।” उन्होंने अपूर्वा के नए मकान मालिक को भी सलाह दी कि वे उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।

ये भी पढ़ें- चुपके से श्रद्धा-राहुल को शूट करने पर भड़कीं रवीना, क्रू मेंबर्स की लगाई क्लास

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद अपूर्वा को नहीं मिल रहे थे काम
इसके बाद अपूर्वा मखीजा ने यह भी बताया कि विवाद से पहले उन्होंने नादानियां और द ट्रेटर्स जैसे शोज में काम किया था, लेकिन विवाद के बाद काम मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा, “मैं 21 की उम्र में घर छोड़कर मुंबई आई थी और यूट्यूब से अच्छा पैसा कमा रही थी। लेकिन अब एक घर ढूंढना भी चुनौती बन गया है।”

इस बातचीत के दौरान अपूर्वा ने माहौल को हल्का करते हुए मजाक में फराह से कहा, “आपका घर इतना बड़ा है, मुझे वहीं रख लीजिए।” इसपर दोनों जोर से हंस पड़ीं, लेकिन उनके शब्दों में छुपा दर्द साफ नजर आया।

Apurva makhija struggles after show controversy farah khan supports

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 04:41 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Farah Khan
  • India's Got Latent

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.