Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाहुबली और देवसेना की टक्कर के बीच गदर मचाएगी सनी देओल की जाट!

अप्रैल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर एक दो नहीं बल्कि तीन फिल्में आमने-सामने होगी। प्रभास और सनी देओल की फिल्म एक ही दिन रिलीज हो रही है। वहीं अनुष्का शेट्टी की फिल्म एक हफ्ते बाद रिलीज होगी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 16, 2024 | 02:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी बाहुबली फिल्म में नजर आई थी। दोनों ने ही फिल्म के दोनों भाग में जबरदस्त भूमिका निभाई थी। लेकिन बाहुबली फिल्म की देवसेना और बाहुबली अब बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘घाटी’ की रिलीजिंग डेट सामने आ गई है। अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने घाटी का पोस्टर रिलीज किया। जिसमें 18 अप्रैल 2025 फिल्म की रिलीज डेट घोषित की गई है। वहीं प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पहले प्रभास की फिल्म रिलीज हो जाएगी और अगले हफ़्ते अनुष्का शेट्टी की फिल्म रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों एक ही दिन नहीं टकरा रही है लेकिन एक हफ्ता आगे दोनों के बीच क्लेश देखने को मिलेगा। इसके अलावा 10 अप्रैल को ही सनी देओल की जाट भी रिलीज होगी। तीनों ही बड़ी फिल्में हैं। जिस पर मेकर्स का अच्छा खासा पैसा दांव पर लगा है।

ये भी पढ़ें- तुम्बाड से लेकर शिप ऑफ थिसियस तक, सोहम शाह की परफॉर्मेंस पर…

सम्बंधित ख़बरें

Border 2 के बाद एक बार फिर सनी देओल तहलका मचाने को तैयार, ‘लाहौर 1947’ के रिलीज डेट से उठा पर्दा

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी: ‘बॉर्डर 2’ का 300 करोड़ क्लब में धमाका, ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार भी हुई तेज

Border 2 Collection: बॉर्डर 2 का धमाका जारी, 16वें दिन 300 करोड़ क्लब में ली एंट्री, धूम-सुल्तान को छोड़ा पीछे

Border 2 Collection: तीसरे हफ्ते में भी कायम सनी देओल की बॉर्डर 2 का दबदबा, 15वें दिन की करोड़ों की कमाई

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। 10 अप्रैल 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ठीक उसी दिन सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म ‘जाट’ भी रिलीज होगी। दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन आमने-सामने टकराएंगी। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि फिल्म बिजनेस को इससे काफी असर पड़ने वाला है। सिंघम अगेन और भूलभुलैया 3 के मामले में हम पहले ही देख चुके हैं कि दो फिल्म के एक साथ टकराने की वजह से एक फिल्म को उसका नुकसान उठाना पड़ता है। सिंघम अगेन को बॉक्स ऑफिस पर हुए टकराव का खामियाजा भुगतना पड़ा। सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर अब तक अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है।

प्रभास और सनी देओल की फिल्म 10 अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में आमने-सामने होगी इन दोनों फिल्मों में से जो फिल्म टकराव के नुकसान को पार करके आगे बढ़ जाएगी। 18 अप्रैल को उसका मुकाबला अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी से होगा। ऐसे में एक बार फिर उस फिल्म को अपनी काबिलियत अनुष्का शेट्टी घाटी के सामने साबित करनी होगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे भी नुकसान होना तय माना जा रहा है। अब देखना यह होगा की तीनों ही फिल्मों की डेट में कुछ बदलाव किया जाता है या नहीं। आपको बता दें की विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के रिलीज की वजह से छावा फिल्म के मेकर्स ने उसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया और इसे मेकर्स का अच्छा निर्णय माना गया था।

Anushka shetty ghaati to clash with prabhas the raja saab and sunny deol jaat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 02:30 PM

Topics:  

  • Jaat
  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.