‘ये मेरा आखिरी व्लॉग है’, अनुराग डोभाल का लास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस को हुई टेंशन
Anurag Dobhal Controversy: अनुराग डोभाल ने अपने लेटेस्ट वीडियो में खुद को लेकर चौंकाने वाले दावे किए और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। ‘बिग बॉस 17’ फेम यूट्यूबर के इस व्लॉग के बाद फैंस चिंता में हैं।
- Written By: सोनाली झा
अनुराग डोभाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Anurag Dobhal Last Video: ‘बिग बॉस 17’ फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका लेटेस्ट व्लॉग है, जिसमें उन्होंने खुद को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई और फैंस चिंता में आ गए। अनुराग ने अपने वीडियो की शुरुआत यह कहते हुए की कि ये मेरा आखिरी व्लॉग है। इसके बाद शायद मैं गायब हो जाऊं।
अनुराग डोभाल ने कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उनके माता-पिता और कुछ करीबी लोग होंगे। इस बयान ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव में हैं और परिवार से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई व करियर पर ध्यान दिया।
अनुराग डोभाल ने शादी का किया जिक्र
अनुराग ने अपनी शादी का जिक्र करते हुए कहा कि शादी से ठीक पांच दिन पहले परिवार के कुछ सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें शादी के लिए परिवार को मनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी रितिका के साथ उनका रिश्ता भी तनावपूर्ण हो गया है और वह उन्हें छोड़कर चली गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jagapathi Babu Reaction: जान्हवी कपूर के सपोर्ट में बोलें जगपति बाबू, कहा- ‘उन्होंने निर्देशों का पालन किया’
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
संपत्ति को लेकर हुआ विवाद
यूट्यूबर ने वीडियो में संपत्ति को लेकर भी विवाद का जिक्र किया और परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं, ठीक से खाना नहीं खा पा रहे और सो भी नहीं पा रहे। वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी चिंता जताई और उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दी।
यूजर्स का रिएक्शन
कई यूजर्स ने अपील की कि अनुराग को प्रोफेशनल मदद लेनी चाहिए और जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। फिलहाल, इस पूरे मामले पर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, अनुराग के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यूट्यूबर सुरक्षित हों और जल्द ही स्थिति स्पष्ट करें।
