Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आशिकी 3 से क्यों कटा तृप्ति डिमरी का पत्ता, अनुराग बसु ने बताई असली वजह

आशिकी 3 से तृप्ति डिमरी का पत्ता कटने के बाद से उनके फैंस में मायूसी देखने को मिल रही थी। तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन की वजह से फिल्म से उनका पता कटा था ऐसी खबर आई लेकिन अनुराग बसु ने बताया वो खबर गलत है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 14, 2025 | 06:13 PM

बोल्ड सीन नहीं इस वजह से कटा आशिकी 3 से तृप्ति डिमरी का पत्ता: अनुराग बसु

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आशिकी 3 से तृप्ति डिमरी का पत्ता क्यों कटा इसको लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से बहस हुई और कहा यह जाने लगा कि एनिमल फिल्म में दिए गए बोल्ड सीन की वजह से तृप्ति को आशिकी 3 फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। लेकिन अब इस मामले पर अनुराग बसु की तरफ से बयान सामने आया है, उन्होंने इस खबर को गलत बताया है। इतना ही नहीं अनुराग बसु नहीं यह भी बताया कि तृप्ति डिमरी आशिकी 3 फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बन रही हैं।

आशिकी 3 फिल्म की तैयारी तेजी से चल रही है। इसी महीने के आखिर में शूटिंग की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन अचानक से फिल्म को लेकर तेजी से चर्चा होने लगी, क्योंकि तृप्ति डिमरी का नाम फिल्म से बाहर हो गया था। खबर सामने आई की एनिमल में दिए गए बोल्ड सीन की वजह से तृप्ति का आशिकी 3 से पत्ता कट गया है। लेकिन अब इस पर अनुराग बसु ने बड़ा बयान दिया है और बताया है कि बोल्ड सीन को लेकर फिल्म से तृप्ति को बाहर किये जाने की खबर पूरी तरह से गलत है।

ये भी पढ़ें- ‘पाताल लोक 2’ से ‘आई वांट टू टॉक’ तक बेहतरीन सीरीज और फिल्में हो रही रिलीज

सम्बंधित ख़बरें

पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?

कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO

केरलम चुनाव में तीन मोर्चों के बीच दिलचस्प मुकाबला, क्या स्थानीय निकाय चुनाव तय करेंगे सत्ता का समीकरण?

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल

दरअसल तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब थे। दोनों की जोड़ी को भूल भुलैया 3 में काफी पसंद किया गया था और यही कारण है कि दोनों को फैंस एक बार फिर साथ देखना चाहते थे। लेकिन फैंस के हाथ मायूसी लगी है।

मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में अनुराग बसु ने इस बात को कंफर्म कर दिया की तृप्ति डिमरी आशिकी 3 में नजर नहीं आएंगी। वह फिल्म से बाहर हो चुकी हैं। लेकिन उनको लेकर चल रही खबरों को अनुराग बसु ने गलत बताया। अनुराग बसु ने बताया कि तृप्ति डिमरी इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं हैं। इसीलिए उनके बजाए जो इस रोल के लिए परफेक्ट होगी उसकी तलाश की जा रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अनुराग बसु ने तृप्ती को बाहर किए जाने की असली वजह बता दी है। अब तृप्ति डिग्री की जगह फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आती है, यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। सारा अली खान, ईमानवी और खुशी कपूर का नाम विकल्प के तौर पर लिया जा रहा है।

Anurag basu react to triptii dimri aashiqui 3 exit over bold scenes in anima

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2025 | 06:13 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.