Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसी और की हुईं राही, प्रेम ने गाया ‘चन्ना मेरेया मेरेया’, अनुपमा के दामाद का टूटा दिल फैंस देख हुए शॉक्ड

Adrija Roy Engagement Viral Video: अनुपमा फेम अद्रिजा रॉय ने हाल ही में बॉयफ्रेंड विग्नेश से सगाई की है। सगाई के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऑनस्क्रीन प्रेम गाना गाते दिखे।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 01, 2026 | 03:07 PM

अद्रिजा रॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raahi And Prem Viral Video: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में अद्रिजा ने अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश के साथ सगाई की और इसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया, जिसके बाद अद्रिजा एक बार फिर चर्चा में आ गईं।

सगाई की तस्वीरों के बाद अब अद्रिजा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अद्रिजा अपने रियल लाइफ मंगेतर विग्नेश के साथ कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री वीडियो में साफ झलक रही है, जिसे देखकर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

राही के लिए प्रेम ने गाया ये गाना

इस वायरल वीडियो को और खास बना दिया है शिवम खजुरिया, जो शो में अद्रिजा के ऑनस्क्रीन पति प्रेम का किरदार निभाते हैं। वीडियो में शिवम, अद्रिजा रॉय और उनके मंगेतर के लिए मशहूर गाना ‘चन्ना मेरेया मेरेया’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिवम का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘अगली बार छाती पर चलेगी गोली’, रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

‘सिस्टम की देन है अम्मा’, ‘मर्दानी 3’ को लेकर बोलीं मल्लिका प्रसाद, समाज खुद अपने दुश्मन गढ़ता है

गांव में दोस्तों संग झूमे पंकज त्रिपाठी, ढोलक-मंजीरा की धुन पर गाया पारंपरिक फगुआ गीत, वीडियो वायरल

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर नई अटकलें, उदयपुर से वायरल वीडियोज ने बढ़ाई हलचल


फैंस मजेदार कमेंट्स करते हुए कह रहे हैं कि प्रेम अब राही से इतना परेशान हो चुका है कि उसे किसी और के साथ देखकर भी कोई दर्द नहीं हो रहा। वहीं कुछ यूजर्स इसे एक प्यारा और स्पोर्टिंग मोमेंट बता रहे हैं, जहां रील और रियल लाइफ के रिश्तों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अगर ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की बात करें तो अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शो में राही और प्रेम का रोमांस हमेशा चर्चा में रहता है और उनकी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शो की कहानी में दोनों का रिश्ता कुछ हद तक अनुपमा और अर्जुन की तरह दिखाया गया है, जहां शादी से पहले दोनों बेहद खुश नजर आते थे, लेकिन शादी के बाद गलतफहमियों और झगड़ों ने उनके रिश्ते में दरार डाल दी।

ये भी पढ़ें- पत्नी और जुड़वा बच्चों से मिलने पहुंचे राम चरण, फैंस की भीड़ में फंसे राम चरण, बेटी को बचाते नजर आए एक्टर

कुल मिलाकर, अद्रिजा की सगाई और शिवम का यह वायरल वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, जो रील और रियल लाइफ के इस दिलचस्प मेल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

Anupamaa raahi fame adrija roy engagement video shivam khajuria channa mereya dance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 03:07 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.