Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anupama Upcoming Track: प्रार्थना बनेगी मां, गौतम के दावे से कोठारी हाउस में मचेगा हंगामा

Anupama Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में प्रार्थना की प्रेग्नेंसी से कोठारी हाउस में हंगामा मच जाएगा। गौतम बच्चे का पिता होने का दावा करेगा, जिससे अंश और प्रार्थना की जिंदगी में तनाव बढ़ेगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 07, 2026 | 07:30 AM

अनुपमा अपकमिंग ट्रैक (इमेज-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anupama Spoiler: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी एक बार फिर बड़ा मोड़ लेने जा रही है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो में जहां एक ओर अनुपमा की जिंदगी में सुकून के पल लौटते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नए ट्विस्ट और साजिशें दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। आने वाले एपिसोड्स में प्रार्थना की प्रेग्नेंसी और गौतम के दावों से कोठारी हाउस में भूचाल आने वाला है।

अब तक आपने देखा कि वसुंधरा और अनुपमा के रिश्ते में पहली बार नरमी आई है। वसुंधरा ने न सिर्फ अनुपमा को इज्जत दी, बल्कि परिवार के साथ मिलकर मस्ती भी करती नजर आई। दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की और तोषु की टांग खिंचाई तक कर डाली। राजा और परी को साथ देखकर अनुपमा और वसुंधरा बेहद खुश होती हैं, जबकि गौतम और माही को परिवार नजरअंदाज करता है। लेकिन इसी खुशहाल माहौल के बीच कहानी में एंट्री होती है एक बड़े ट्विस्ट की।

कोठारी हाउस में प्रार्थना होगी शिफ्ट

अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा के कहने पर प्रार्थना कोठारी हाउस में शिफ्ट होती है। ख्याति उसका खास ख्याल रखने लगती है। इसी दौरान खुलासा होता है कि प्रार्थना प्रेग्नेंट है और जल्द ही उसे अस्पताल में एडमिट कराया जाएगा। खबर है कि प्रार्थना एक बेटे को जन्म देने वाली है, जिसे लेकर अंश की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Mardaani 3 Collection: कड़ी टक्कर के बीच मर्दानी 3 का संघर्ष जारी, 30 करोड़ से बस एक कदम दूर, जानें कलेक्शन

Border 2 Collection: तीसरे हफ्ते में भी कायम सनी देओल की बॉर्डर 2 का दबदबा, 15वें दिन की करोड़ों की कमाई

वकील बनने का था सपना, बन गए हीरो, टैक्सी ड्राइवर से शुरू हुआ सफर, खाकी वर्दी में छा गए सुजीत कुमार

थिएटर के बाद OTT पर धमाका करने आ रही चिरंजीवी की ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

गौतम को चेतावनी देंगे पराग-ख्याति

लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकती। जैसे ही बच्चे के जन्म की बात सामने आती है, गौतम खुद को बच्चे का पिता बताने लगता है। बाप बनने का दावा करते ही गौतम का रवैया बदल जाता है और वह अंश व प्रार्थना के बीच जहर घोलने की कोशिश करता है। गौतम की हरकतें प्रार्थना को मानसिक रूप से परेशान करने लगती हैं। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि पराग और ख्याति को गौतम को चेतावनी देनी पड़ती है कि वह प्रार्थना से दूर रहे।

ये भी पढ़ें- वकील बनने का था सपना, बन गए हीरो, टैक्सी ड्राइवर से शुरू हुआ सफर, खाकी वर्दी में छा गए सुजीत कुमार

गौतम-माही के खिलाफ मोर्चा खोलेगी अनुपमा

इसी बीच माही भी प्रार्थना के बच्चे पर हक जताने लगती है। वह खुद को बच्चे की मां साबित करने की कोशिश करती है, जिससे तनाव और बढ़ जाता है। गौतम और माही की साजिशें देखकर अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल देती है। वहीं, पाखी अपनी शादी की तैयारी शुरू कर देती है और बिना अनुपमा से पूछे पाखी दिवाकर से शादी करने का फैसला लेती है।

Anupama upcoming track prarthana pregnancy gautam claim kothari house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 07:30 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV News
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.