-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sujit Kumar Biography Police Officer Roles Bollywood Bhojpuri
वकील बनने का था सपना, बन गए हीरो, टैक्सी ड्राइवर से शुरू हुआ सफर, खाकी वर्दी में छा गए सुजीत कुमार
- Written By: सोनाली झा
Sujit Kumar Police Officer Roles: सुजीत कुमार का सपना वकील बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों में ले आई। सुजीत कुमार ने हिंदी सिनेमा में ईमानदार पुलिस अफसर के किरदार से खास पहचान बनाई।

सुजीत कुमार (इमेज-सोशल मीडिया)
Sujit Kumar Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा में जब भी खाकी वर्दी और सख्त, ईमानदार पुलिस अफसर की बात होती है, तो अभिनेता सुजीत कुमार का नाम अपने आप जुबां पर आ जाता है। पर्दे पर पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में उनकी मौजूदगी इतनी प्रभावशाली रही कि यह किरदार ही उनकी पहचान बन गया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सुजीत कुमार का सपना फिल्मों में आने का नहीं, बल्कि वकील बनने का था।
सुजीत कुमार का जन्म 7 फरवरी 1934 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चकिया क्षेत्र में हुआ था। उनका असली नाम शमशेर बहादुर सिंह था। वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे और पढ़ाई में बेहद होशियार थे। कॉलेज के दिनों में वह लॉ की पढ़ाई कर रहे थे और भविष्य में वकील बनने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन किस्मत ने उनके लिए बिल्कुल अलग रास्ता तय कर रखा था।
कॉलेज में एक नाटक ने बदल दी सुजीत कुमार की किस्मत
कॉलेज में एक नाटक के दौरान मशहूर निर्देशक फणी मजूमदार की नजर सुजीत पर पड़ी। उनकी दमदार आवाज, गंभीर व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से निर्देशक इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी। इसी मोड़ से सुजीत कुमार की जिंदगी बदल गई और वह मुंबई पहुंच गए। साल 1954 में उन्होंने फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। शुरुआती दौर में उन्हें छोटे और सहायक किरदार मिले।
सम्बंधित ख़बरें
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार से मिली असली पहचान
कभी दोस्त, कभी खलनायक तो कभी रहस्यमयी रोल में नजर आए सुजीत कुमार धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते गए। 60 और 70 के दशक में उन्होंने कई सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार निभाने शुरू किए। फिल्म ‘इत्तेफाक’ में उनका तेज-तर्रार इंस्पेक्टर आज भी याद किया जाता है।
भोजपुरी सिनेमा का पहना सुपरस्टार बने सुजीत कुमार
उन्होंने ‘अमीरी गरीबी’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘टक्कर’, ‘बॉक्सर’, ‘कैदी’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई। कहा जाता है कि हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा बार पुलिस वर्दी पहनने वाले अभिनेता वही थे। सुजीत कुमार सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं रहे। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें पहला सुपरस्टार माना जाता है। ‘गंगा मइया तोहे पियरी’, ‘बिदेसिया’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें पूर्वांचल और बिहार में घर-घर का नाम बना दिया। उन्होंने निर्माता के रूप में भी फिल्मों में योगदान दिया। 5 फरवरी 2010 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया।
Sujit kumar biography police officer roles bollywood bhojpuri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Canada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
Aug 09, 2026 | 02:03 PMRaksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 8 खास तोहफे, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Aug 09, 2026 | 01:52 PMसदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
Aug 09, 2026 | 01:52 PMनिकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
Aug 09, 2026 | 01:50 PMमुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
Aug 09, 2026 | 01:49 PMइंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
Aug 09, 2026 | 01:46 PMअहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













