Anupama Spoiler: गौतम और माही की चोरी से कोठारी हाउस में मचा बवाल, अनुपमा को मिलेगा बड़ा झटका
Anupama Latest Episode: टीवी शो अनुपमा में गौतम ने वसुंधरा की ज्वैलरी और पराग की तिजोरी साफ कर दी, वहीं माही की नौटंकी ने हंगामा बढ़ा दिया। अनुपमा पाखी की बगावत और चोरी की घटना से झटका खाएंगी।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा के लेटेस्ट स्पॉइलर (इमेज-सोशल मीडिया)
Anupama Upcoming Episode: रुपाली गांगुली की लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ दर्शकों को लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामा के साथ मनोरंजन कर रही है। हाल ही में सामने आए प्रोमो और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल की कहानी में अब एक बड़ा भूचाल आने वाला है। कोठारी परिवार के घर में एक चौंकाने वाली घटना घटने वाली है, जो अनुपमा और परिवार के बाकी सदस्यों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगी।
आगामी एपिसोड में दर्शकों को दिखाया जाएगा कि अनुपमा को पता चलता है कि पाखी ने अपने रुपए दिवाकर पर लुटा दिए हैं। यह खबर सुनकर अनुपमा काफी नाराज होगी और पाखी की क्लास लगाएगी। पाखी अपनी मां अनुपमा के खिलाफ जाकर दिवाकर का समर्थन करने वाली है और शादी का फैसला भी बिना किसी को बताए करेगी। हालांकि, ऐन मौके पर दिवाकर पाखी को धोखा दे देगा, जिससे कहानी में और भी बड़ा ट्विस्ट आएगा।
कोठारी हाउस में होगा हंगामा
इसके अलावा, अनुपमा दुबई की बिजनेसमैन बनकर बापूजी के दोस्त के घर जाने वाली हैं। यहां अनुपमा अपने रुपए-पैसे का रौब दिखाएंगी और सभी लोग उनके प्रभाव में आ जाएंगे। इसी दौरान गौतम की एंट्री कहानी में ड्रामा बढ़ाएगी। गौतम चुपके से वसुंधरा की सारी ज्वैलरी चुरा लेगा और पराग की तिजोरी साफ कर देगा, जिससे कोठारी हाउस में हंगामा मच जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
पराग घर में करेगा पूछताछ
उधर माही की नौटंकी भी देखने लायक होगी। वह तिजोरी वाले कमरे में राही को रोकने के लिए गिरने का ड्रामा करेगी। लेकिन राही माही को जलील करेगी और उसे रोकने की कोशिश करेगी। इस दौरान पराग भी घर में पूछताछ करेगा कि माही और गौतम सुबह से क्यों गायब हैं। जैसे ही राही को पता चलता है कि घर की सारी ज्वैलरी गायब हो गई है, वह पूरे कोठारी परिवार में हंगामा काट देगा।
ये भी पढ़ें- नॉयना की लगेगी क्लास, तुलसी और मिहिर मिलकर करेंगे साजिश का पर्दाफाश
अनुपमा में देखने को मिलेगा नया ड्रामा
सबसे पहले शक माही और गौतम पर जाएगा। वसुंधरा भी इस घटना को सुनकर चौंक जाएगी। इस घटना के बाद परिवार में तनाव और उलझन बढ़ेगी, जिससे कहानी में नए ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा में आने वाला यह नया मोड़ दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित होगा। गौतम और माही की चोरी और पाखी की बगावत के बीच अनुपमा और परिवार की प्रतिक्रिया कहानी में नई ऊंचाई पर ड्रामा लेकर आएगी।
