Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anupama Spoiler: रजनी का होगा पर्दाफाश, कोर्ट में वरुण पेश करेगा सबूत, चुनावी मैदान में उतरेगी अनुपमा

Anupama Twist: अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वरुण कोर्ट में सबूत पेश कर रजनी की साजिशों का पर्दाफाश करेगा, जिसके बाद रजनी गिरफ्तार हो जाएगी। रजनी के एक्सपोज होते ही अनुपमा की लोकप्रियता बढ़ेगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 02, 2026 | 01:39 PM

अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anupama Upcoming Episode: टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर बड़े ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो में इन दिनों कहानी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां अनुपमा ने रजनी को बेनकाब करने की ठान ली है। बीते एपिसोड्स में दिखाया गया कि अनुपमा को रजनी की साजिशों का पूरा सच पता चल जाता है। वरुण से बात करने के बाद अनुपमा ऐसा दांव खेलती है, जिससे रजनी खुद अपना जुर्म कबूल करने पर मजबूर हो जाती है। भूत बनकर रजनी को डराने वाली अनुपमा का यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

आने वाले एपिसोड में कहानी और भी ज्यादा तेज होने वाली है। रजनी अपने लोगों के साथ चॉल तोड़ने के लिए पहुंचती है, लेकिन तभी अनुपमा उसके सामने आकर खड़ी हो जाती है। अनुपमा को देखकर रजनी के होश उड़ जाते हैं। सबके सामने अनुपमा रजनी को जमकर खरी-खोटी सुनाती है और यह साफ कर देती है कि कुर्सी और ताकत के बिना रजनी की कोई हैसियत नहीं है। अनुपमा चॉल को हाथ तक नहीं लगाने देती और रजनी का प्लान वहीं फेल हो जाता है।

पुलिस ने रजनी को किया गिरफ्तार

इसी बीच वरुण कोर्ट में अहम सबूत पेश करता है, जिससे साबित हो जाता है कि रजनी ने अनुपमा के साथ धोखा किया था। सच्चाई सामने आते ही रजनी की मुश्किलें बढ़ जाती हैं और पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। रजनी का पॉलिटिकल करियर पूरी तरह तबाह हो जाता है और वह जेल पहुंच जाती है। अनुपमा इस जीत का जश्न मनाती नजर आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

The 50 Reality Show: पहले दिन बाहर हुए वंशज सिंह, ये 5 सितारे बने कप्तान, शो में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Sonam Kapoor Pregnancy: ब्लैक चश्मा, व्हाइट ड्रेस और प्यारी मुस्कान, सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Salman Katrina Story: रेस्टोरेंट में हुआ सलमान खान-कैटरीना कैफ का झगड़ा, गुलाब वाला डांस बना पैचअप की वजह

Grammy Fashion 2026: पारदर्शी गाउन में ग्रैमी रेड कारपेट पर उतरीं चैपल रोन, लुक देख चौंके फैंस

अनुपमा की बढ़ने लगी लोकप्रियता

रजनी के एक्सपोज होने के बाद अनुपमा की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ने वाली है। हालात ऐसे बनेंगे कि एक राजनीतिक पार्टी अनुपमा की सहेली को टिकट देने का फैसला करेगी और जल्द ही अनुपमा के मुंबई में चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो जाएगी। शो में अनुपमा का यह नया अवतार दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

ये भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में हुआ सलमान खान-कैटरीना कैफ का झगड़ा, गुलाब वाला डांस बना पैचअप की वजह

पराग की जिंदगी में आएगा बदलाव

दूसरी तरफ पराग की जिंदगी में भी बड़ा बदलाव आएगा। वरुण और भारती फरिश्ता बनकर पराग की मदद करेंगे। दोनों उसे आर्थिक सहारा देंगे, जिससे पराग कोठारी हाउस को बचाने में कामयाब हो जाएगा। घर में नोटों की बारिश होगी और हालात फिर से सुधरने लगेंगे। वरुण की मदद से वसुंधरा भी दोबारा अपने घर लौटेगी और एक बार फिर परिवार पर अपना दबदबा कायम करेगी।

Anupama spoiler rajni exposed varun court evidence election track

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 01:39 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV News
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.