Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के फैसले से टूटा प्रेम, अब प्रेरणा की गलती बदल देगी सबकी जिंदगी
Anupama Upcoming Update: ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां प्रेम की बर्बादी से टूटकर प्रेरणा उसकी मदद के लिए कानून अपने हाथ में ले लेगी। अनुपमा के फैसले से घर में तनाव बढ़ता है।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Anupama Spoiler: टीवी का सुपरहिट शो अनुपमा एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा के दौर से गुजर रहा है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो में अब कहानी ऐसा मोड़ लेने जा रही है, जहां रिश्ते, भरोसा और कानून सब कुछ दांव पर लगने वाला है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा ने प्रेम के रेस्टोरेंट को लेकर सख्त कदम उठाते हुए उसकी रिपोर्ट जमा कर दी और वहां ताला लगवा दिया। इस फैसले ने पूरे कोठारी हाउस में हलचल मचा दी है।
प्रेम इस झटके को सहन नहीं कर पाता और बुरी तरह टूट जाता है। वह राही के सामने अपना दर्द बयां करता है और खुद को नाकाम बताने लगता है। वहीं अनुपमा भी अपने फैसले से अंदर ही अंदर परेशान नजर आती है, लेकिन अपने उसूलों से पीछे हटने को तैयार नहीं है। प्रेम, अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट में बुलाकर उसे जमकर खरी-खोटी सुनाता है। वह साफ कह देता है कि अनुपमा ने उसका साथ नहीं दिया और उसकी मेहनत बर्बाद कर दी।
प्रेरणा उठाएगी बड़ा कदम
प्रेम घर लौटकर वसुंधरा के सामने भी फूट-फूटकर रोता है और खुद को परिवार पर बोझ बताता है। इसी बीच गौतम, प्रेम को भड़काते हुए राही और अनुपमा के खिलाफ जहर घोलता है और पूरी साजिश का आरोप उन्हीं पर डालता है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब प्रेरणा, प्रेम की मदद के लिए कानून को अपने हाथ में लेने का फैसला करेगी। यह कदम ना सिर्फ उसे मुश्किल में डाल सकता है, बल्कि पूरे परिवार की जिंदगी भी बदल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
दिग्विजय के सामने आया अनुपमा का सच
प्रेरणा का यह फैसला शो में एक बड़े क्राइम एंगल को जन्म देगा, जिससे कहानी और भी रोमांचक हो जाएगी। दूसरी ओर, दिग्विजय को एक फूड कॉम्पिटिशन के जरिए अनुपमा के पुराने ‘जोशी बेन’ वाले सच का पता चलता है। इसके बावजूद वह अनुपमा से मदद मांगता है ताकि वह अपनी बेटी का कैफे दोबारा शुरू कर सके।
अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड्स
अनुपमा बिना देर किए इस काम के लिए तैयार हो जाती है, जिससे यह साफ है कि आने वाले एपिसोड्स में कहानी एक नई दिशा लेने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रेरणा का यह बड़ा कदम क्या गुल खिलाता है और क्या अनुपमा अपने फैसलों की कीमत चुका पाएगी। ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।
