Anupama Spoiler: अनुज से दिवाकर की तुलना कर पाखी ने पार की हद, अनुपमा हुई आगबबूला
Anupama Update: अनुपमा में पाखी दिवाकर के प्यार में हद पार कर अनुज से उसकी तुलना कर बैठती है, जिससे अनुपमा आगबबूला हो जाती हैं। अंश और प्रार्थना का सीक्रेट प्लान कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Anupama Upcoming Twist: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से भरा हुआ है। भारती और वरुण की शादी के बाद कहानी ने एक बार फिर अहम मोड़ ले लिया है। अनुपमा अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं, जहां किंजल और अंश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रार्थना की गोद भराई की तैयारियों के बीच परिवार में खुशियों का माहौल दिख रहा है, लेकिन इसी बीच कई रिश्तों में उथल-पुथल भी शुरू हो गई है।
शो में सबसे बड़ा ड्रामा पाखी और दिवाकर को लेकर देखने को मिल रहा है। दिवाकर के प्यार में पाखी पूरी तरह से अंधी हो चुकी है। अनुपमा जब दिवाकर को पाखी के साथ देखती हैं तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। अनुपमा पाखी को समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन पाखी उल्टा अपनी मां को ही खरी-खोटी सुना देती है। वह साफ कह देती है कि दिवाकर उसका होने वाला पति है और अनुपमा को उसके रिश्ते से दूर रहना चाहिए।
दिवाकर से की अनुज की तुलना
पाखी यहीं नहीं रुकती, बल्कि वह दिवाकर की तुलना अनुज से करने लगती है। वह कहती है कि अनुपमा अब दादी बनने के बाद दूसरी शादी कर सकती हैं, लेकिन वह खुद अभी ऐसा नहीं कर सकती। पाखी की यह बात सुनकर अनुपमा को गहरा सदमा लगता है और अनुज का नाम सुनते ही वह भड़क जाती हैं। इसी दौरान राही और प्रेम वहां पहुंचते हैं। अनुपमा चाहती हैं कि राही पाखी को समझाए, लेकिन पाखी राही को भी जली-कटी सुना देती है। प्रेम भी हालात संभालने की कोशिश करता है, लेकिन पाखी किसी की सुनने को तैयार नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
प्रार्थना की गोद भराई में वसुंधरा का ड्रामा
दूसरी ओर, कोठारी परिवार में भी नया बवाल खड़ा हो गया है। वसुंधरा को यह बिल्कुल पसंद नहीं कि प्रार्थना की गोद भराई में उसके ससुराल से कोई शामिल हो। इसी वजह से वह फार्महाउस जाने का फैसला कर लेती है। इस बीच अंश और प्रार्थना मिलकर एक बड़ा प्लान बनाते हैं, जो आने वाले एपिसोड में शो की कहानी को पूरी तरह पलट सकता है।
अनुपमा से सवाल करेगा अंश
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अंश अनुपमा से सवाल करता है कि अगर दो एडल्ट लोग आपसी सहमति से कोई फैसला लें, तो क्या वह गलत होता है? अनुपमा जवाब देती हैं कि जिस फैसले से किसी को दुख न पहुंचे, वही सही होता है। अनुपमा की यह बात सुनकर अंश खुश हो जाता है और यहीं से शो में एक बड़ा महाट्विस्ट शुरू होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राही, अंश और प्रार्थना का यह फैसला अनुपमा की जिंदगी में क्या नया तूफान लेकर आता है।
