Anupama Spoiler: अनुपमा के फेम का फायदा उठाने लौटेंगे पाखी–तोषु, मां पर बढ़ेगी मुसीबत
Anupama Upcoming Track: ईशानी की मदद करते हुए अनुपमा डायरेक्टर की नजरों में आ जाती हैं और दोनों एक एड में काम करती हैं, जो वायरल हो जाता है। इसके साथ ही अनुपमा और ईशानी रातोरात स्टार बन जाती हैं।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा के फेम का फायदा उठाने लौटेंगे पाखी–तोषु
Anupama Latest Episode: स्टार प्लस के चर्चित शो अनुपमा में एक के बाद एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में कहानी में बड़ा मोड़ तब आया जब अनुपमा पर खराब खाना परोसने का आरोप लगा और उन्हें जेल जाना पड़ा। इतना ही नहीं, जेल में बा की तबीयत भी काफी बिगड़ गई, जिससे शाह परिवार में तनाव और बढ़ गया। रजनी ने बा की मदद न करने वालों को सजा दिलाने का वादा किया और अनुपमा की दोस्ती को भी फिर से याद दिलाया।
लेकिन इन इमोशनल पलों के बाद अब कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो अनुपमा की जिंदगी में नई चिंताएं लेकर आएगा। आने वाले एपिसोड में अनुपमा और ईशानी की जिंदगियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, ईशानी की एक्टिंग में मदद करते हुए अनुपमा खुद भी डायरेक्टर की नजरों में आ जाती हैं। डायरेक्टर अनुपमा को भी कैमरे के सामने आने का मौका देते हैं और देखते ही देखते दोनों एक एड में साथ काम करने लगती हैं।
रातोरात स्टार बने जाएगी अनुपमा
यह एड तेजी से वायरल होने वाला है और इसी के साथ अनुपमा और ईशानी रातोरात स्टार बनने की राह पर कदम रख देती हैं। लेकिन अनुपमा जितनी खुश होंगी, उतनी ही बड़ी मुसीबत उनके घर की देहरी पर दस्तक देगी और इसका नाम है पाखी और तोषु। अनुपमा का फेम और पब्लिसिटी सुनते ही पाखी और तोषु की एंट्री होगी। दोनों तुरंत अपनी मां के पास पहुंचेंगे और अनुपमा की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
Lock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
Baby Do Die Do Teaser: हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर रिलीज, बहन की मौत का बदला लेती दिखीं एक्ट्रेस
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
ये भी पढ़ें- बैंक नौकरी छोड़ वाणी जयराम बनीं लेजेंडरी गायिका, ‘बोले रे पपीहरा’ से मिली पहचान
मां की कमाई पर ऐश करेंगे पाखी और तोषु
पाखी और तोषु एक बार फिर अपनी मां की कमाई और फेम पर ऐश करने में जुट जाएंगे, जिससे अनुपमा की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। पाखी और तोषु का यह रवैया दर्शकों के लिए नया नहीं है। दोनों पहले भी कई बार अनुपमा की मेहनत पर पानी फेर चुके हैं। अब जब अनुपमा की किस्मत चमकने लगी है, ऐसे में उनका दोबारा फायदा उठाने आना कहानी में नया तूफान लेकर आएगा। सीरियल के दर्शक इस ट्विस्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा अपने बच्चों के स्वार्थी व्यवहार का सामना कैसे करती है।
