अनुपम खेर ने महेश भट्ट को कहा ‘धोखेबाज’, आज बन गए उनकी ताकत, जानें दिलचस्प किस्सा
Anupam Kher and Mahesh Bhatt Interesting Story: अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के साथ अपने करियर के खास पल को याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली बड़ी पहचान भट्ट की फिल्म सारांश से आई।
- Written By: सोनाली झा
अनुपम खेर ने महेश भट्ट को कहा ‘धोखेबाज’
Anupam Kher Mahesh Bhatt story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने करियर के एक खास पल को याद किया। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर महेश भट्ट के साथ अपनी फोटो शेयर की और लिखा कि भट्ट साब उनके लिए हमेशा एक बड़ी ताकत रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने कहा कि अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कहां जा रहे हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति से पूछिए जो पहले वहां गया हो। हमेशा साथ रहने के लिए शुक्रिया भट्ट साब। आप मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत रहे हैं। स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर! आपसे प्यार करता हूं।
अनुपम खेर ने बताया कि उनके करियर की पहली बड़ी पहचान महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ (1984) से आई। हालांकि उस समय दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। अनुपम खेर ने कहा कि जब उन्हें ‘सारांश’ का रोल ऑफर हुआ था, तो वे बेहद खुश थे। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें पता चला कि रोल से हटाकर संजीव कुमार को कास्ट कर दिया गया है। यह सुनकर अनुपम आगबबूला हो गए और उन्होंने मुंबई छोड़ने तक का फैसला कर लिया।
महेश भट्ट को धोखेबाज और चालबाज तक कहा
अभिनेता ने बताया कि उन्होंने गाड़ी में अपना सामान पैक करके सीधे महेश भट्ट के घर पहुंचकर उन्हें धोखेबाज और चालबाज तक कह दिया। उन्होंने कहा कि मेरी आंखों में आंसू थे और मैं कह रहा था कि आपने मेरे साथ गलत किया। इसके बाद महेश भट्ट ने तुरंत फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और कहा कि अनुपम ही रोल करें, संजीव कुमार को मना कर दें। इस तरह विवाद खत्म हुआ और अनुपम खेर को ‘सारांश’ में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
अनुपम खेर ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा
अनुपम खेर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में यह भी कहा कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं और हमेशा उनका मार्गदर्शन करते रहे। उन्होंने स्वीकार किया कि भट्ट साब ने न केवल उनके करियर में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी उनकी मदद की। यह याद दिलाना महत्वपूर्ण है कि अनुपम खेर की पहली फिल्म ‘आगमन’ (1982) थी, लेकिन उस फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली थी।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19: प्रणीत मोरे ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ का किया मजेदार खुलासा
अनुपम खेर को इस फिल्म से मिला पहचान
अनुपम खेर को असली पहचान उन्हें ‘सारांश’ से मिली, जिसमें उन्होंने 65 साल के आदमी का रोल निभाकर अपने अभिनय का जलवा दिखाया। आज दोनों के बीच का मनभेद पूरी तरह खत्म हो गया है और अनुपम खेर ने महेश भट्ट के लिए अपने दिल की गहराई से शुक्रिया कहा। इस कहानी से यह भी साफ है कि शुरुआती संघर्ष और मतभेद भी समय के साथ करियर और रिश्तों में ताकत बन सकते हैं।
