-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupam Kher Announce His 544th Film Shared Photo With Prabhas
Anupam Kher 544th Film: अनुपम खेर की 544वीं फिल्म का धमाकेदार ऐलान, प्रभास के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री!
- Written By: अदिति भंडारी
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से अपनी 544वीं फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस बार अनुपम खेर सुपरस्टार प्रभास के साथ शानदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी करेंगे।

अनुपम खेर की 544वीं फिल्म का धमाकेदार ऐलान, प्रभास के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री! (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपनी 544वीं फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले अनुपम खेर ने अब इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के साथ काम करने का ऐलान किया है। इस बड़ी खबर को शेयर करते हुए अनुपम ने प्रभास को “इंडियन सिनेमा का बाहुबली” बताया और उनके साथ गले मिलते हुए एक तस्वीर भी शेयर की।
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, “अनाउंसमेंट: मुझे अपनी 544वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इंडियन सिनेमा के बाहुबली प्रभास के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन बेहद टैलेंटेड हनु राघवपुड़ी करेंगे और इसे मायथ्री मूवी मेकर्स की टीम प्रोड्यूस कर रही है।
एक्टर ने आगे लिखा कि मेरे प्रिय मित्र सुदीप चटर्जी इस फिल्म के डीओपी हैं। कमाल की कहानी है… और क्या चाहिए लाइफ में दोस्तों? जय हो!” अनुपम खेर की इस घोषणा के बाद फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
Oh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
यहां देखें पोस्ट-
ANNOUNCEMENT: Delighted to announce my 544th untitled film with the #Bahubali of #IndianCinema, the one and only #Prabhas ! The film is directed by the very talented @hanurpudi ! And produced by wonderful team of producers of @MythriOfficial ! My very dear friend and brilliant… pic.twitter.com/sBIXCS98t6 — Anupam Kher (@AnupamPKher) February 13, 2025
अनुपम खेर का शानदार करियर
अनुपम खेर का फिल्मी करियर चार दशकों से अधिक समय तक फैला हुआ है। वे 500 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। हाल ही में वे कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आए थे, जहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वे विजय 69, द सिग्नेचर, कागज 2, द वैक्सीन वॉर, ऊंचाई, और द कश्मीर फाइल्स जैसी चर्चित फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं।
प्रभास की फिल्मों का जलवा
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है। वे बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, जिसने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रचा था। हाल ही में वे फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आए थे, जिसमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, और कमल हासन जैसे दिग्गज सितारे भी थे।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अनुपम खेर और प्रभास की इस नई फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी बड़े पर्दे पर किस तरह का धमाल मचाती है!
Anupam kher announce his 544th film shared photo with prabhas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMLanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMबारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
Aug 09, 2026 | 01:42 PMनागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
Aug 09, 2026 | 01:34 PMYRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 01:28 PMकनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMसायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














