अनुपम खेर पर भी चढ़ा ‘ऊ अंटावा’ गाने का जूनून, देखें वीडियो
- Written By: संदीप पांडे
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर किसी के नाम के मोहताज नहीं है। अभिनेता अपने दमदार एक्टिंग और कॉमेडी के लिए अपने फैंस के दिल में जगह बना चुके है। एक्टर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, एक बार फिर से अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर एक ऐसा क्रिएटिव वीडियो पोस्ट किया है। जिसे देख दर्शकों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। अभिनेता द्वारा पोस्ट वीडियो का सीन ‘हम आपके है कौन’ फिल्म का है जिसमें ‘गाने बैठे गाना की सामने समधन है…’ का गाना है, लेकिन मजेदार की बात तो ये है, की ये वो ओरिजनल वीडियो सांग नहीं है। बल्कि, ये एक एडिटेड वीडियो सांग है।
Keeping with the trend.?An iconic song from #HumAapkeHaiKoun appreciates a very popular song from #Pushpa in its own inimitable style! Enjoy! ??? #Koka #AajHamareDilMei @alluarjun @Samanthaprabhu2 pic.twitter.com/fcP8Yh4xVf — Anupam Kher (@AnupamPKher) February 4, 2022
हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ का ‘ऊ अंटावा’ गाना है। जो इस वक्त काफी ट्रेंड कर रहा है। अनुपम खेर द्वारा पोस्ट वीडियो की एडिटिंग इतनी बखूबी की गई है, की कलाकारों की लिप्सिंग अल्लू अर्जुन के गाने के हिसाब से चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बल्लू जेल से फुर्ररररर! संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर से मचाया गदर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Anupam Kher Post: माइकल जैक्सन को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- दुनिया का आठवां अजूबा थे किंग ऑफ पॉप
दोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल
रिलीज से पांचवे दिन अक्षय की Bhoot Bangla ने पकड़ी रफ्तार, कर रही धमाकेदार कमाई, बनी साल की तीसरी बड़ी फिल्म
शुरुवात यहां से है @AnupamPKher जी ?? pic.twitter.com/M6jwUyc5eX — अग्रवाल अशोक भारतीय (@ashok008goyal) February 4, 2022
अभिनेता इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अपने कैप्शन में लिखा ‘ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए। ये गाना #HumAapkeHaiKoun का एक प्रतिष्ठित गीत है #पुष्पा के एक बहुत ही लोकप्रिय गीत की अपनी अनूठी शैली की सराहना करता है! एन्जॉय करें! अब उनका ये पोस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं एक फैंस ने तो अपने कमेंट में इस एडिटेड गाने का दूसरा कड़ी ही पोस्ट कर दिया है।
