Anup Soni Career: अनुप सोनी ने याद किए ‘हथियार’ के दिन, कहा- संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी से बहुत कुछ सीखा
Anup Soni Recalls Hathyar Movie: अनुप सोनी ने फिल्म हथियार के सीन को पोस्ट करते हुए अभिनेता संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी के साथ किए काम के अनुभव को याद किया। कहा- उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा।
- Written By: यति सिंह
अनुप सोनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Anup Soni Recalls Hathyar Scene: अभिनेता अनुप सोनी ने फिल्म हथियार में काम करने के अपने अनुभवों को याद किया और अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ किए गए काम पर खुलकर बात करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। अनूप सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साल 2002 में आई फिल्म हथियार का एक क्लिप शेयर किया, जिसमें वे खुद भी नजर आ रहे हैं।
अनुप सोनी ने पोस्ट शेयर करते हए इस बात पर भी बात की कि कैसे इस फिल्म ने उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था। अनूप द्वारा शेयर किए गए क्लिप में, अनुप सोनी एक रफ और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं।
अनुप सोनी ने खास अनुभव किया शेयर
अभिनेता अनुप सोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अनूप ने लिखा कि ‘आज भी, मुझे किसी ऐसे किरदार को निभाने से ज्यादा कुछ भी उत्साहित नहीं करता जो मेरे पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग हो। ‘हथियार’ ने मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया जो उस समय लोगों के मन में मेरी बनी छवि से बिल्कुल अलग था’।
सम्बंधित ख़बरें
क्या हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी कर रहे हैं डेट? धीरज चोपड़ा और सूफी मोटीवाला ने किया बड़ा खुलासा
Jana Nayagan Day 5: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
अनुप सोनी ने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘किरदार की भाषा, उसका अंदाज और उसका अप्रत्याशित व्यवहार। ये सब मेरी असल जिंदगी से बहुत अलग थे, जिसने इस अनुभव को चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बना दिया।”
संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी से मिला अनुभव
अनुप सोनी ने शेयर किए गए पोस्ट में फिल्म हथियार के पलों को याद करते हुए लिखा कि ‘महेश मांजरेकर के निर्देशन में संजय दत्त, सचिन खेडेकर, गुलशन ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी और शरद कपूर के साथ काम करने से यह सफर और भी यादगार बन गया। पीछे मुड़कर देखने पर, मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की होती है कि मुझे अपने निभाए किरदारों के जरिए अलग-अलग दुनिया और लोगों के अलग-अलग पहलुओं को जानने-समझने का मौका मिला’।
साल 2002 में आई थी फिल्म हथियार
फिल्म हथियार की बात करें तो फिल्म को निर्देशक महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था और यह 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे, साथ ही शिल्पा शेट्टी, शरद कपूर, सचिन खेडेकर, गुलशन ग्रोवर और अनूप सोनी भी इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में थे। बता दें कि ‘हथियार’ फिल्म अपराध, सत्ता के संघर्ष और फैमिली झगड़ों की अंधेरी और हिंसक दुनिया को दिखाती है।
