Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी कर रहे हैं डेट? धीरज चोपड़ा और सूफी मोटीवाला ने किया बड़ा खुलासा

Harshad Chopda Shivangi Joshi Dating Rumours: रियालिटी शो 'लॉक अप 2' से बाहर हुए धीरज धूपर ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया है, जिससे उनके अफेयर की चर्चा फिर गर्म हो गई।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 28, 2026 | 08:50 AM

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Harshad Shivangi Dating Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में हर बीतते दिन के साथ नया ड्रामा और रोमांच देखने को मिल रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ रिश्तों को लेकर नए खुलासे भी बनते दिख रहे हैं। टीवी दुनिया के फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की नजदीकी पिछले काफी समय से दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

फैंस दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर लगातार यह अनुमान लगा रहे थे कि उनके बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। अब ‘लॉक अप 2’ से बाहर हुए एक्टर धीरज धूपर के एक बयान ने इस अफवाह को हवा दे दी है। हाल ही में एलिमिनेट हुए धीरज धूपर ने एक इंटरव्यू के दौरान शो से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि वह बाकी प्रतिभागियों की तरह लड़ाई-झगड़ों में शामिल क्यों नहीं होते थे, तो उन्होंने बहुत ही दिलचस्प अंदाज में अपनी बात रखी।

धीरज धूपर के इस बयान ने बढ़ा दी फैंस का क्रेज

‘लॉक अप 2’ से बाहर आकर धीरज ने एक इंटरव्यू में इस बात की ओर इशारा किया कि अगर उन्होंने शो के अंदर किसी कंटेस्टेंट को बेघर किया होता, तो उनकी कथित पार्टनर को उनसे नाराजगी जतानी चाहिए थी।

सम्बंधित ख़बरें

Jana Nayagan Day 5: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा

Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल

इसी दौरान जब उनसे हर्षद और शिवांगी के रिश्ते को लेकर सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जो दर्शकों को स्क्रीन पर दिख रहा है, शायद सच्चाई भी वही है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तेजी से वायरल होने लगी हैं।

वाइल्ड कार्ड टास्क ने बदला पूरा खेल और बदला समीकरण

‘लॉक अप 2’ के हाल ही के एपिसोड में मेकर्स ने एक ऐसा ट्विस्ट डाला जिसने पूरे घर का माहौल बदल दिया। शो में पहले बेघर हो चुके हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत को दोबारा वापसी करने का मौका दिया गया।

इसके लिए एक खास कमबैक टास्क हुआ था, जिसमें उनका मुकाबला धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला से हुआ। यह मुकाबला बेहद चुनौति भरा था क्योंकि जीतने वाले को सीधे शो में एंट्री मिलने वाली थी। इस टास्क में हर्षद ने धीरज को शिकस्त दी, जबकि योगेश ने सूफी के खिलाफ जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Day 5: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन

फिनाले के बेहद करीब आकर धीरज और सूफी हुए बेघर

‘लॉक अप 2’ में कमबैक टास्क के नतीजों ने न केवल हर्षद चोपड़ा और योगेश को गेम में वापस ला दिया, बल्कि शो की पूरी दिशा बदल दी। मुकाबला हारने के कारण एक्टर धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला को शो से बाहर होना पड़ा।

‘लॉक अप 2’ के फिनाले के बेहद नजदीक पहुंचकर इस तरह बाहर होना इस सीजन का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ माना जा रहा है। अब हर्षद चोपड़ा की वापसी के बाद घर के अंदर का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Lock upp 2 harshad chopda shivangi joshi dating rumours dheeraj dhoopar reveal truth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 08:50 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • OTT News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.