अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में दिखा परिवार का प्यार, जान्हवी ने निभाई रस्म, अर्जुन संग इमोशनल पल ने जीता दिल
Anshula Kapoor Wedding: अंशुला कपूर की चूड़ा और कलीरे सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। समारोह में जान्हवी कपूर ने अपने हाथों से कलीरे बांधे, जबकि भाई अर्जुन के गले लगकर अंशुला भावुक हो गई।
- Written By: सोनाली झा
अंशुला कपूर की चूड़ा और कलीरे सेरेमनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले कपूर परिवार में प्री-वेडिंग रस्मों का सिलसिला पूरे उत्साह के साथ जारी है। मेहंदी सेरेमनी के बाद अब अंशुला की चूड़ा और कलीरे की रस्म भी पूरी हो गई। इस समारोह की कई खूबसूरत और भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें परिवार का प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है।
चूड़ा सेरेमनी के लिए अंशुला कपूर ने हरे रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट पहना था। मिनिमल मेकअप, हल्की ज्वेलरी और चेहरे पर दुल्हन वाली चमक ने उनके लुक को और खास बना दिया। परिवार के बड़ों ने उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिया और पूरे समारोह में खुशियों का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर छोटी बहन जान्हवी कपूर ने अपने हाथों से अंशुला की कलाई पर कलीरे बांधे।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान की शादी का इनसाइड वीडियो आया सामने, गौरी संग डांस करते दिखे सुपरस्टार, राज ठाकरे और हिरानी भी आए नजर
अंशुला कपूर की मेहंदी में सजा सितारों का मेला, सोनम से वरुण धवन तक पहुंचे, दुल्हन के ग्लो पर टिकीं निगाहें
आमिर खान-गौरी की शादी में पहुंचे देश के बड़े चेहरे, मुकेश अंबानी और इरफान पठान समेत इन मेहमानों ने बढ़ाई रौनक
Aamir Khan Wedding: जमीन पर बैठकर आमिर-गौरी ने किए शादी के पेपर साइन, दोनों के बेटे भी बने इस खास पल के गवाह
अर्जुन कपूर के गले लगकर रो पड़ीं अंशुला
चूड़ा सेरेमनी का सबसे भावुक पल तब आया, जब अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर के गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। अर्जुन ने बहन को गले लगाकर ढांढस बंधाया और नई जिंदगी के लिए आशीर्वाद दिया। दोनों भाई-बहन के बीच की मजबूत बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। मां मोना शौरी कपूर के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने हमेशा बड़े भाई ही नहीं, बल्कि अभिभावक की तरह अंशुला का साथ निभाया है। ऐसे में बहन की शादी का यह भावुक पल परिवार के लिए बेहद खास बन गया।
कपूर परिवार और बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई रौनक
इस समारोह में बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर समेत पूरा कपूर परिवार मौजूद रहा। वहीं, बॉलीवुड से शबाना आजमी, वरुण धवन और सोशल मीडिया स्टार ओरी भी इस जश्न का हिस्सा बने। कलीरे की रस्म के दौरान अंशुला ने अपने अविवाहित भाई-बहनों और दोस्तों पर कलीरे गिराए। मान्यता है कि जिस पर कलीरे गिरते हैं, उसकी शादी जल्द होने की संभावना होती है। अब 6 जुलाई को अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बंधन में बंधेंगे। कपूर परिवार में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
