आमिर खान-गौरी की शादी में पहुंचे देश के बड़े चेहरे, मुकेश अंबानी और इरफान पठान समेत इन मेहमानों ने बढ़ाई रौनक
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में सिर्फ चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया। भारी बारिश के बावजूद मुकेश अंबानी, इरफान पठान, राज ठाकरे, आशुतोष गोवारिकर और एली अवराम जैसे मेहमान समारोह में पहुंचे।
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan Wedding Guests: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई इस कोर्ट मैरिज में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद आमिर के खास दोस्त और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे।
फिल्म, राजनीति, उद्योग और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां इस खास मौके की गवाह बनीं। देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी भी आमिर खान की शादी में शामिल हुए। अंबानी परिवार और आमिर खान के बीच लंबे समय से अच्छे रिश्ते रहे हैं। आमिर अक्सर अंबानी परिवार के पारिवारिक समारोहों में नजर आते रहे हैं और इस बार मुकेश अंबानी भी अपने दोस्त की खुशियों में शामिल होने पहुंचे।
इरफान पठान और राज ठाकरे भी पहुंचे बधाई देने
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी आमिर खान के खास दोस्तों में शामिल हैं। तेज बारिश के बावजूद इरफान शादी समारोह में पहुंचे और मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन भी किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे भी आमिर खान की शादी में शामिल हुए। आमिर और राज ठाकरे की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। शादी में पहुंचकर राज ठाकरे ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Wedding: जमीन पर बैठकर आमिर-गौरी ने किए शादी के पेपर साइन, दोनों के बेटे भी बने इस खास पल के गवाह
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद नहीं होगा ग्रैंड रिसेप्शन, सादगी से शुरू की नई जिंदगी
90s Actress Madhoo: ‘9 साल में इतना काम किया’…अभिनेत्री मधु ने सुनाई अपने करियर की अनकही कहानी
‘अंगूरी भाभी’ अब बनेंगी जेल की नई खिलाड़ी, शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बदल जाएगा ‘लॉक अप 2’ का गेम
आशुतोष गोवारिकर और एली अवराम बनीं शादी की गवाह
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, जिन्होंने आमिर खान के साथ ‘लगान’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाई थी, इस समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों में रहे। दोनों की दोस्ती कई दशक पुरानी है। आशुतोष ने आमिर की जिंदगी के इस नए अध्याय में शामिल होकर अपनी पुरानी दोस्ती निभाई। अभिनेत्री एली अवराम भी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में पहुंचीं। गुलाबी साड़ी में नजर आईं एली ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ा दी।
सादगी से हुई शादी, नहीं होगा ग्रैंड रिसेप्शन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखा। सीमित मेहमानों के बीच कोर्ट मैरिज के बाद परिवार और दोस्तों के साथ छोटा-सा जश्न मनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों किसी तरह का ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित नहीं करेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस लगातार नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं।
