Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद फिर होस्टिंग करते दिखेंगे Anil Kapoor, इंडिया के टॉप 1% में होगी बुद्धि की असली परीक्षा

Anil Kapoor Reality Show: अनिल कपूर नए गेम रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें ‘डिग्री नहीं, दिमाग भी जीतेगा’ का संदेश दिया गया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 12, 2026 | 08:52 PM

अनिल कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Anil Kapoor New Show India Ke Top 1 Percent: बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। अभिनय के साथ-साथ अपनी शानदार होस्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अनिल कपूर अब नए गेम रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट करते नजर आएंगे। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

यह शो पारंपरिक क्विज़ और नॉलेज आधारित कार्यक्रमों से अलग होने वाला है। इसकी टैगलाइन डिग्री नहीं, दिमाग भी जीतेगा साफ संकेत देती है कि यहां केवल किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि तेज सोच, तर्कशक्ति और प्रैक्टिकल इंटेलिजेंस की भी परीक्षा होगी। रिलीज किए गए प्रोमो में अनिल कपूर अपने खास अंदाज में दर्शकों से रूबरू होते दिखाई देते हैं।

प्रोमो में दिखा अनिल कपूर का मजेदार अंदाज

अनिल कपूर प्रोमो में कहते हैं कि कोई हार्वर्ड से है, कोई हावड़ा से है, इनकी डिग्री का क्या मैं आचार डालूं? सिंपल सा सवाल पूछो तो रट्टू तोते की तरह किताब में घुस जाते हैं। इस संवाद के जरिए शो की थीम को मजेदार तरीके से पेश किया गया है। अनिल आगे बताते हैं कि यह ऐसा मंच होगा जहां केवल पढ़ाई-लिखाई नहीं, बल्कि सोचने और तुरंत फैसले लेने की क्षमता भी मायने रखेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Dhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खजाने की तलाश में निकली गैंग मजेदार मुसीबतों में फंसी

‘काला हिरण’ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, Salman Khan की याचिका पर निर्माताओं को जारी किया नोटिस

FIFA World Cup 2026: 24 घंटे, 20 मिलियन व्यूज और दुनियाभर में बना नोरा फतेही का ‘Siir Siir’ ग्लोबल सेंसेशन

रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar The Revenge ने ओटीटी पर मचाया धमाल, पहले हफ्ते में बनाया नया इतिहास

माई नेम इज लखन पर दिखा पुराना अंदाज

प्रोमो के अंत में अनिल कपूर का चिर-परिचित चुलबुला अंदाज भी देखने को मिलता है। वह अपने मशहूर गीत माई नेम इज लखन पर थिरकते नजर आते हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनसे मजाकिया अंदाज में कहता है कि आधार कार्ड में तो उनका नाम अनिल कपूर लिखा है, लखन नहीं। यह हल्का-फुल्का हास्य प्रोमो को और भी मनोरंजक बना देता है।

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खजाने की तलाश में निकली गैंग मजेदार मुसीबतों में फंसी

टीवी और ओटीटी दोनों पर मिलेगा मनोरंजन

शो का प्रसारण जल्द ही स्टार प्लस पर किया जाएगा। इसके अलावा दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक प्रीमियर डेट की घोषणा नहीं की है। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक एक बार फिर अनिल कपूर को होस्टिंग की कमान संभालते देखने के लिए उत्साहित हैं।

Anil kapoor new show india ke top 1 percent star plus jio hotstar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 08:52 PM

Topics:  

  • Anil Kapoor
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Jio Hotstar
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.