Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anil Kapoor ने विराट कोहली को लेकर सुनाया पुराना किस्सा, बोले- एक क्रूज पर मिले थे, जब अनुष्का…

अनिल कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में विराट कोहली के संन्यास की एक पोस्ट शेयर की। साथ ही उन्होंने एक पुराना किस्सा शेयर किया। 2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग के दौरान विराट से हुई मुलाकात को याद किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 13, 2025 | 12:08 PM

अनिल कपूर और विराट कोहली (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने ‘ग्यारह साल पहले’ क्रिकेटर से हुई मुलाकात को याद किया, जब अनुष्का शर्मा ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग कर रही थीं। सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने विराट के संन्यास की पोस्ट शेयर की और 2015 में आई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग के दौरान उनसे हुई मुलाकात को याद किया, जिसमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने काम किया था।

अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा कि हम ग्यारह साल पहले एक क्रूज पर मिले थे, जब अनुष्का ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग कर रही थीं। मुझे अभी भी याद है कि आप कितने गर्मजोशी से भरे, विनम्र और जमीन से जुड़े हुए थे, इसने मुझ पर एक अमिट छाप छोड़ी। तब से, मैं दूर से ही आपकी प्रशंसा करता रहा हूं, आपका अनुशासन, जुनून और मैदान पर अपनी इनक्रेडिबल अचीवमेंट्स के जरिए से आपने हमें जो खुशी और गर्व दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे

The Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन

धुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती

Bigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल

उन्होंने विराट को उनकी अचीवमेंट्स के लिए बधाई देते हुए कहा कि हालांकि हम उसके बाद से फिर कभी नहीं मिले, लेकिन मैं हमेशा आपका उत्साहवर्धन करता रहा हूं। आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए बधाई। आप भले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हों, लेकिन आप 1.4 बिलियन भारतीयों और दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों से कभी रिटायर नहीं होंगे। शुक्रिया, विराट।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की। 14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे सबक सिखाया जिसे मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफ़ेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।

Anil kapoor narrated an old story about virat kohli said we met on a cruise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 12:08 PM

Topics:  

  • Anil Kapoor
  • Anushka Sharma
  • Entertainment News
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.