Anil Kapoor Statement: AI पर अनिल कपूर ने दी अपनी राय, बोले- ये भविष्य है, फिल्मों में सही इस्तेमाल जरूरी
Anil Kapoor Subedaar Challenging Role: अनिल कपूर ने अपनी फिल्म सूबेदार को अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल बताया। अनिल कपूर ने रियल लोकेशंस पर शूटिंग और कम VFX इस्तेमाल करने की बात कही।
- Written By: सोनाली झा
अनिल कपूर (फोटो-सोशल मीडिया)
Anil Kapoor Career Journey: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को एक मीडिया इवेंट में ब्लैक सूट में पहुंचे अनिल कपूर हमेशा की तरह बेहद हैंडसम और ऊर्जा से भरपूर नजर आए। सेशन की शुरुआत उनकी अपकमिंग फिल्म सूबेदार के ट्रेलर के प्रदर्शन से हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस दौरान अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ‘सूबेदार’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है। शूटिंग सिर्फ बीहड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ और सुल्तानपुर जैसी जगहों पर भी की गई। उनका कहना था कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा वास्तविक बनाने की कोशिश की गई है।
अनिल कपूर ने एआई पर खुलकर रखी अपनी राय
अनिल कपूर ने कहा कि हमने बहुत कम जीएफएक्स का इस्तेमाल किया है क्योंकि हम चाहते थे कि दर्शक कहानी से सीधे जुड़ सकें। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फिल्मों में बढ़ते प्रभाव पर भी अनिल कपूर ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने इसे एक बड़ा रिवोल्यूशन बताते हुए कहा कि एआई भविष्य का हिस्सा है और इसका सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश भरे सफर में फिटनेस का ख्याल रखते दिखे Harshvardhan Rane, स्पा ऑन व्हील्स वीडियो ने जीता फैंस का दिल
YRKKH Spoiler: बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा, सिर मुंडवाकर उड़ाएंगी ऋषभ की धज्जियां
‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ में Suniel Shetty ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश, बोले- खेलों से जुड़ेंगे तो…
Shahid Kapoor ने ‘कॉकटेल 2’ के सेट से शेयर की मजेदार BTS तस्वीरें, कृति सेनन-रश्मिका मंदाना संग दिखी बॉन्डिंग
अनिल कपूर की लंबी फिल्मी यात्रा
अनिल कपूर ने आगे कहा कि हर नया आविष्कार देश और समाज के लिए होता है। फिल्मों में भी हमें इसे समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। जब उनसे उनकी लंबी फिल्मी यात्रा के बारे में पूछा गया तो अनिल कपूर ने खुद को खुशनसीब बताया। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन असली मायने उन रिश्तों और दोस्तियों के हैं जो सफर के दौरान बनती हैं।
अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म
अनिल कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता। मैं बस यही चाहता हूं कि मेरी दोस्ती सभी के साथ बनी रहे। 1977 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें लगभग 49 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें से कुछ आज भी उनके करीबी दोस्त हैं। उन्होंने दर्शकों और फैंस के प्यार को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। उनके मुताबिक, सूबेदार न सिर्फ एक नई कहानी पेश करेगी बल्कि दर्शकों को एक सशक्त और भावनात्मक अनुभव भी देगी।
