Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भाबी जी घर पर हैं’ की ‘अंगूरी भाभी’ ने पति पीयूष से खत्म किया रिश्ता, इस वजह से टूटी 19 साल की शादी

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Mar 09, 2023 | 03:44 PM

Photo - Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : लोकप्रिय (Popular) टीवी कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) की एक्ट्रेस ‘अंगूरी भाभी’ (Angoori Bhabhi) यानी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) को लेकर एक बेहद हैरान करने देने वाली खबर सामने आ रही है। अदाकारा ने अपने पति पीयूष पूरी (Piyush Poorey) से अपने 19 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। उन्होंने पति से तलाक ले लिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना एक्ट्रेस ने इस बात को खुद कंफर्म किया है।

शुभांगी अत्रे ने ईटाइम्स संग बातचीत में बताया कि वह अपने पति पीयूष पूरी से एक साल से अलग रह रही हैं। उन्होंने पति से तलाक ले लिया है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो और उनके पति पीयूष ने अपने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में उन्हें अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा कि शादी की नींव आपसी सम्मान, विश्वास और दोस्ती पर टिकी होती है। शुभांगी अत्रे ने आगे कहा, “आखिर में हमें एहसास हुआ कि हम अपने आपसी मतभेदों को हल नहीं कर सकते इसलिए हमने एक-दूसरे को स्पेस देने और अपनी पर्सनल लाइफ और करियर पर फोकस करने का फैसला किया।”

शुभांगी अत्रे ने आगे कहा, “यह अभी भी मुश्किल है। मेरा परिवार मेरी पहली प्रायोरिटी है और हम सभी चाहते हैं कि हमारे परिवार हमारे आस पास हो, लेकिन कुछ नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है, जब इतने सालों का रिश्ता टूटता है, तो यह आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करता है। मैं भी इससे प्रभावित हुई थी, लेकिन हमें यह कदम उठाना पड़ा, और मैं इससे सहमत हूं।” बता दें कि 2003 में शुभांगी अत्रे इंदौर में पीयूष पूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। एक्ट्रेस को एक 18 साल की बेटी भी हैं। जो इस वक्त एक्ट्रेस के पास ही है, लेकिन बेटी की परवरिश शुभांगी और पीयूष साथ मिलकर करेंगे। 

सम्बंधित ख़बरें

iPhone 17 Pro पर भारी छूट, 31 मार्च तक सस्ता, नहीं लिया तो पड़ेगा महंगा

Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: रविवार को मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

भोपाल के पास है माँ विजयासन देवी का भव्य धाम, भक्तों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी

ईद पर छलका जरीन खान का दर्द, मां की तबीयत और दुनिया की हालत से टूटीं एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Angoori bhabhi of bhabi ji ghar par hai ended her relationship with husband piyush because of this 19 years of marriage broke

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2023 | 03:44 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.