- Hindi News »
- Entertainment »
- Amy Jackson Single Mother Without Marriage Career And Unknown Fatcs
Birthday Special: बिन ब्याही मां बन गई थी एमी जैक्सन, बेटे के जन्म के बाद की थी शादी
एमी जैक्सन ने फिल्मों में सफलता पाने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के संघर्षों का भी सामना किया। अपने टूटे रिश्तों और सिंगल मदर बनने के बाद भी, वह आत्मनिर्भर होकर अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं और प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
- Written By: अदिति भंडारी

बिन ब्याही मां बन गई थी एमी जैक्सन, बेटे के जन्म के बाद की थी शादी (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: एमी जैक्सन का जीवन केवल फिल्मों की चमक और ग्लैमर से नहीं जुड़ा, बल्कि उन्होंने कई व्यक्तिगत संघर्षों का सामना भी किया है, जो उनकी आत्मविश्वास और संकल्प की मिसाल हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एमी ने अपने व्यक्तिगत जीवन की भी कई मुश्किलों से जूझते हुए एक मजबूत पहचान बनाई है। एक्ट्रेस आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। इस खास दिन जानते है एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में।
एमी के करियर ने बहुत ही कम समय में गति पकड़ ली थी। जब वे केवल 16 साल की थीं, तो उन्होंने मॉडलिंग शुरू की, और अपनी खूबसूरती और चार्म से जल्द ही दुनिया भर में पहचान बनाई। लेकिन इसके साथ ही एमी की पर्सनल लाइफ ने भी कई बार सुर्खियां बटोरीं। उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना था’ के बाद उनका नाम अभिनेता प्रतीक बब्बर के साथ जुड़ा। दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू भी बनवाया था, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता टूट गया, जो कई लोगों के लिए एक हैरान करने वाली बात थी।
इस टूटे रिश्ते के बाद 2013 में एमी ने बॉक्सिंग चैंपियन जो सेल्किर्क के साथ अपना नाम जोड़ा, लेकिन इस रिश्ते में भी विवाद सामने आए। जो पर मारपीट का आरोप लगाने के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। यह पल एमी के लिए एक कड़ा अनुभव था, लेकिन उन्होंने इस मुश्किल से खुद को बाहर निकाला। इसके बाद एमी ने फिर से अपनी जिंदगी की शुरुआत की और 2019 में जॉर्ज पायनिटू से सगाई की। जब एमी ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की, तो यह खबर उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका विवाह नहीं हो सका और कुछ समय बाद उनका रिश्ता भी टूट गया।
सम्बंधित ख़बरें
23 फरवरी का इतिहास : हिंदी सिने जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की पुण्यतिथि
नवभारत निशानेबाज: बापू के देश में लॉरेंस बिश्नोई, बॉलीवुड में आतंकित हर कोई
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Salim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस कठिन समय के बाद भी एमी ने अकेले अपने बेटे की परवरिश करने का फैसला लिया। एक सिंगल मदर के रूप में उन्होंने न केवल अपने बेटे का ध्यान रखा, बल्कि अपनी आत्मनिर्भरता और अपने करियर में भी खुद को बनाए रखा। इस दौरान वह अपने बेटे के साथ समय बिताने और उसे सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित हो गईं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आज, एमी जैक्सन भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए वह आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। उनका जीवन यह साबित करता है कि किसी भी मुश्किल से उबरकर आप अपनी मंजिल पा सकते हैं, बस ज़रूरत है तो आत्मविश्वास और संघर्ष की। एमी की यात्रा हर किसी के लिए एक प्रेरणा है, जो जीवन के उतार-चढ़ाव से जूझते हुए भी अपने पैरों पर खड़ा रह सकता है।
Amy jackson single mother without marriage career and unknown fatcs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Today Horoscope 27 February: शुक्रवार को इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 27, 2026 | 12:05 AMहार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी
Feb 26, 2026 | 11:56 PMजिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














