अमरीश पुरी के पोते को देख लोग क्यों बोले, ‘मोगैंबो खुश हुआ’, देखें मजेदार वीडियो
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग 'मोगैंबो खुश हुआ' कहते हुए नजर आए। इतना ही नहीं वर्धन पुरी को देखकर लोगों ने 'मिस्टर इंडिया 2' बनाने की डिमांड भी कर दी है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत रहा है। वर्धन पुरी की पर्सनैलिटी गजब की है। लोग उन्हें नेशनल क्रश भी बुला रहे हैं। इतना ही नहीं उनके वीडियो पर ‘मोगैंबो खुश हुआ’ लिखकर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आए हैं। वर्धन पुरी को लेकर अब ‘मिस्टर इंडिया 2’ बनाने के डिमांड भी की जा रही है।
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू ‘ये साली आशिकी’ नाम की फिल्म से किया था। साल 2019 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी ‘ब्लडी इश्क’ नाम की फिल्म में भी काम कर चुके हैं। हालांकि वर्धन पुरी अब तक बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल साबित नहीं हुए हैं। खबर यह है कि वह साउथ सिनेमा की तरफ रुख करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर के साथ होंगी 9 हीरोइनें
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
वीडियो में वर्धन पुरी रैंप वॉक करते हुए नजर आए। इस दौरान उनका अलग ही स्वैग नजर आ रहा था, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं, वर्धन पुरी की पर्सनैलिटी गजब की है और वह किसी भी बॉलीवुड एक्टर को लुक के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। यही कारण है कि उनका रैंप वॉक देखकर यूजर्स उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।
बॉलीवुड के काले सच को देख चुके हैं वर्धन पुरी
वर्धन पुरी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उन्हें ऐसे कई लोग मिले हैं जिन्होंने उनका फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने फिल्मी दुनिया से जुड़े कल सच पर बात करते हुए बताया कि यहां कुछ लोग आपसे सीधे फिजिकल रिलेशन की डिमांड करते हैं और वह इंडस्ट्री में कनेक्शन होने का दावा करते हैं। लेकिन बाद में आपको मालूम पड़ता है कि वैसा कुछ भी नहीं है।
