Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘Saas Bahu Yamraj’ का टीवी प्रीमियर जल्द, Amrapali Dubey की फिल्म में दिखेगा कॉमेडी और इमोशन का अनोखा तड़का

Amrapali Dubey Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर जल्द होगा। फिल्म में सास-बहू की नोकझोंक के साथ कॉमेडी और इमोशन का तड़का लगेगा।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 04, 2026 | 09:58 PM

आम्रपाली दुबे फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amrapali Dubey Saas Bahu Yamraj Movie: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सास बहू यमराज’ जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के जरिए दर्शकों के सामने आने वाली है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी, जिसके बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टीवी पर जल्द दस्तक देगी आम्रपाली दुबे की फिल्म

मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म जल्द ही ‘भोजपुरी सिनेमा’ चैनल पर प्रसारित की जाएगी। पोस्ट सामने आते ही दर्शकों ने कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और फिल्म का बेसब्री से इंतजार शुरू कर दिया।

‘सास बहू यमराज’ एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सास-बहू के रिश्ते को अलग अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म की कहानी में हल्की-फुल्की नोकझोंक के साथ-साथ रिश्तों की गहराई और भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म की सबसे खास बात है इसका अनोखा कॉन्सेप्ट, जहां यमराज जैसे पौराणिक किरदार को एक दिलचस्प मोड़ के साथ कहानी में शामिल किया गया है।

दिलचस्प कहानी जीत लेगी दर्शकों का दिल

फिल्म की कहानी में आम्रपाली दुबे एक बहू के किरदार में नजर आती हैं, जो कोर्ट मैरिज के बाद ससुराल में एंट्री लेती है। हालांकि, उनकी सास इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करतीं। समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है, लेकिन इसी बीच कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब यमराज और चित्रगुप्त की एंट्री होती है।

दिलचस्प बात यह है कि यमराज, जो कलावती के प्राण लेने आए होते हैं, खुद परिवार के रिश्तों में उलझ जाते हैं। आम्रपाली और उनकी सास उन्हें भाई बना लेती हैं, जिसके बाद फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा का असली रंग देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें- ‘Kaptan’ की शूटिंग में घायल हुए Saqib Saleem, दर्द के बावजूद पूरा किया खतरनाक सीन

ये दमदार स्टारकास्ट लगाएंगे तड़का

इस फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ विक्रांत सिंह राजपूत, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर पर फिल्म का क्लाइमेक्स हिस्सा भावुक कर देने वाला बताया जा रहा है।

Amrapali dubey saas bahu yamraj world tv premiere bhojpuri film comedy drama

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 09:58 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.