अहमदाबाद प्लेन हादसे से देश गमगीन, अमिताभ बच्चन ने भी जताया दुख, शेयर किया पोस्ट
अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना पर अब अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दुख व्यक्त किया है। जिससे पीड़ित परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत मिले।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमिताभ बच्चन का रिएक्शन (फोटो-सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई: बीते गुरुवार को हुए गुजरात के अहमदाबाद में भीषण प्लेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी, टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 241 लोगों की जान चली गई, जबकि एकमात्र जीवित बचे यात्री का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
दरअल, एयर इंडिया ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान में बताया कि हादसे का शिकार हुआ विमान एक 12 साल पुराना बोइंग 787-8 था, जिसमें 230 पैसेंजर और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। फ्लाइट दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद यह क्रैश हो गया। हादसे की जांच की जा रही है और बचाव कार्यों में वायुसेना और स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है।
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट
इस भयावह हादसे पर देश के लोग संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना को लेकर शोक जताया। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा कि “टी 5410 – हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!”
सम्बंधित ख़बरें
Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
Cannes के रेड कार्पेट पर चमकी नागपुर की श्वेता चोपड़ा, ईकाे फ्रेंडली गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक
Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड
Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
T 5410 – हे भगवान ! हे भगवान ! हे भगवान !
स्तब्ध ! सुन्न !
ईश्वर कृपा ! हृदय से प्रार्थनाएँ !
🙏 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 13, 2025
शाहरुख खान ने भी व्यक्त किया था दुख
वहीं, सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी इस दुर्घटना को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर दिल तोड़ने वाली है। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।” सलमान खान ने भी ट्वीट करते हुए कहा, “इस हादसे की खबर सुनकर दिल बहुत भारी हो गया है। सभी मृतकों के परिवारों को मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”
ये भी पढ़ें- करिश्मा को तलाक के बाद संजय कपूर ने दी थी करोड़ों की एलिमनी, बच्चों के लिए हर महीने मिलते थे इतने पैसे
हालांकि, यह हादसा न सिर्फ तकनीकी मामलों पर सवाल उठा रहा है, बल्कि एक बार फिर से हवाई सुरक्षा को लेकर गहन समीक्षा की मांग कर रहा है। फिलहाल सरकार और एयरलाइन की ओर से हादसे की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। देशभर से लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि पीड़ित परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत मिले और जो एकमात्र बचे यात्री हैं, वे जल्द स्वस्थ हों।
