KBC 17 के आखिरी पड़ाव पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, ब्लॉग में बयां की काम से दूरी की बेचैनी
Amitabh Bachchan News: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के समापन से पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में शो से जुड़ी भावनाएं साझा कीं और काम न होने की बेचैनी पर खुलकर बात की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kaun Banega Crorepati 17: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपने अनुशासन और काम के प्रति जुनून के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्मों से लेकर टेलीविजन तक, उन्होंने हर मंच पर अपनी ऊर्जा और मेहनत से दर्शकों का दिल जीता है। इन दिनों उनका लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अपने आखिरी एपिसोड की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए शो से जुड़े अनुभव और मन की भावनाएं साझा की हैं।
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा कि जैसे-जैसे शो अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, उन्हें समय की रफ्तार धीमी लगने लगी है। उन्होंने बताया कि काम न होने की स्थिति उनके लिए असहज होती है और यह एक अलग तरह की सुस्ती और बेचैनी को जन्म देती है।
अमिताभ बच्चन ने केबीसी 17 का शेयर किया एक्सपीरियंस
बिग बी ने आगे लिखा कि जब दिन में कोई काम नहीं होता, तो समय लंबा और बोझिल महसूस होने लगता है। यह स्थिति कभी-कभी मानसिक थकान और तनाव भी पैदा कर देती है। उन्होंने माना कि लगातार सक्रिय रहने की आदत के कारण खाली समय उनके लिए चुनौती बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
ब्लॉग में काम को लेकर कही ये बात
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने इस दौर की तुलना एक ऐसे मैदान से की, जहां बिना दिशा के धीरे-धीरे चलना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि इस स्थिति से बाहर निकलने और खुद को दोबारा सक्रिय बनाने के लिए वह पूरी कोशिश करेंगे। यह बात उनके अनुशासन और प्रोफेशन के प्रति समर्पण को साफ दर्शाती है।
गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ब्रिटिश शो ‘Who Wants to Be a Millionaire?’ का हिंदी संस्करण है। इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और तभी से यह हिंदी टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय क्विज शो बना हुआ है। शो को अधिकतर सीजन्स में अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया है। केवल तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने यह जिम्मेदारी संभाली थी।
ये भी पढ़ें- साइलेंट अब्यूज पर त्रिशाला दत्त का बड़ा खुलासा, रिश्तों में चुप्पी को बताया इमोशनल टॉर्चर
शो का है अनोखा फॉर्मेट
‘कौन बनेगा करोड़पति’ का फॉर्मेट बेहद सरल और दर्शकों को जोड़ने वाला है। इसमें कंटेस्टेंट्स से मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें लाइफलाइन की सुविधा भी मिलती है। ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को दर्शक सोनी टीवी और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
