‘जब मैं रोता हूं तो आप भी रोते हैं’, KBC 17 को अलविदा कहते हुए इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन
KBC 17 Last Episode: KBC 17 के आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। बिग बी ने कहा कि जब मैं रोता हूं तो आप भी रोते हैं। इमोशनल स्पीच और 30 मिनट की लाइव सिंगिंग ने बनाया एपिसोड यादगार।
- Written By: सोनाली झा
अमिताभ बच्चन (Image- Social Media)
Amitabh Bachchan Emotional Speech: टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस सीजन के आखिरी एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भावुक नजर आए और उन्होंने दर्शकों के साथ अपने दिल की बात साझा की। बिग बी का यह इमोशनल मोमेंट देखकर न सिर्फ स्टूडियो में मौजूद लोग, बल्कि टीवी के सामने बैठे फैंस भी भावुक हो गए।
अमिताभ बच्चन ने शो की शुरुआत करते हुए कहा कि जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं, जिनमें इंसान इतना खो जाता है कि जब वह सफर खत्म होता है, तो लगता है जैसे सब कुछ कल ही शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि इस इमोशन के साथ मैं इस गेम के आखिरी दिन की शुरुआत कर रहा हूं। अपनी लाइफ के वन थर्ड हिस्से को मैंने इस शो में दिया है। बिग बी की यह बात सुनकर दर्शकों ने तालियों के साथ उन्हें सम्मान दिया।
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि जब भी उन्होंने इस शो में लौटने की बात कही, KBC ने हमेशा उन्हें खुले दिल से स्वीकार किया। बिग बी बोले कि जब मैं हंसता हूं, आप मेरे साथ हंसते हैं। जब मेरी आंखों में आंसू आते हैं, तो आपके भी आंसू निकलते हैं। आप सभी मेरी इस जर्नी का हिस्सा रहे हैं, शुरू से लेकर अंत तक। अपनी इस भावुक स्पीच के जरिए अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को धन्यवाद कहा और यह भी जोड़ा कि आप हैं तो यह गेम है और यह गेम है तो हम हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
अमिताभ बच्चन का म्यूजिकल परफॉर्मेंस
‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में कॉमेडियन कीकू शारदा भी नजर आए, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से माहौल को हल्का और खुशनुमा बना दिया। जहां एक ओर भावनाओं का सैलाब था, वहीं दूसरी ओर हंसी-ठिठोली ने शो को यादगार बना दिया। इमोशनल स्पीच के अलावा अमिताभ बच्चन ने इस एपिसोड में एक शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी दी। बिग बी ने लगातार करीब 30 मिनट तक गाने गाकर इतिहास रच दिया।
अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म
उन्होंने ‘रंग बरसे’, ‘होली खेले रघुवीरा’, ‘चलत मुसाफिर’ और ‘मेरे अंगने में’ जैसे सुपरहिट गाने गाए, जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे। मेकर्स के मुताबिक, यह KBC के इतिहास का सबसे लंबा लाइव सिंगिंग सेशन रहा। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आने वाले समय में फिल्म ‘सेक्शन 84’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे।
