मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर चल रही खबरों पर बच्चन परिवार के बयान का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। अब अमिताभ बच्चन ने इस मामले में फाइनली अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लंबा चौड़ा नोट लिख बिना वेरिफिकेशन के खबर चलाने वालों को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि बिना वेरिफिकेशन के लिखी गई बात लोगों के जीवन पर गहरा असर डालती है।
गुरुवार की दोपहर को अमिताभ बच्चन ने अपना नया ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने ढेर सारी बात की है। परिवार को लेकर चल रही चर्चा पर भी उन्होंने खुलकर जवाब दिया है। हालांकि उन्होंने किसी भी मामले का जिक्र नाम लेकर नहीं किया, लेकिन उनका इशारा ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक को लेकर चल रही खबरों पर ही था। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि मैं परिवार के बारे में बहुत कम बात करता हूं, क्योंकि यह मेरा डोमेन है और इसकी प्राइवेसी को बना कर रखता हूं। अफवाह सिर्फ अफवाह है वह बिना किसी वेरिफिकेशन के बस अफवाह ही है।
ये भी पढ़ें- डबल इनकम वाली फैमिली के बावजूद कंजूसी में बीता आर माधवन का बचपन
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में आगे लिखा कि कहां क्या लिखा जा रहा है, या रिपोर्ट किया जा रहा है इन बातों को पहले वेरीफाई किया जाना चाहिए। लोग पुष्टि की मांग क्यों करते हैं ताकि आपका बिजनेस और पेशे पर भरोसा किया जा सके। मैं अपनी पसंद के प्रोफेशन में होने की इच्छा को चुनौती नहीं दूंगा। समाज में उनका योगदान सराहनीय है। लेकिन झूठ या सिलेक्टेड क्वेश्चन (?) उनके लिए कानूनी सुरक्षा हो सकता है, जो सूचना देता है, लेकिन संदिग्ध विश्वास के बीज इन क्वेश्चन मार्क के साथ ही बोए जाते हैं।
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि उन्हें बिना वेरीफाई किए गए लेखों से निराशा हुई है, उन्होंने कहा आप जो लिखे लेकिन जवाब उसके बाद प्रश्न चिन्ह लगाते हैं तो आप न केवल लिखे हुए को संदिग्ध बता रहे हैं बल्कि रीडर को उसे पर यकीन करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि इससे आपको फायदा होता रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि प्रश्न चिन्ह के साथ दी गई खबर जिससे संबंधित है उस पर क्या असर पड़ता है इसके बारे में भी जरूर सोच जाना चाहिए।