‘कल्कि संभल ग्रामस्य’, दंगों से लेकर ‘कल्कि धाम’ विवाद तक का होगा खुलासा
Kalki Sambhal Gramasya: संभल के इतिहास पर फिल्म 'कल्कि संभल ग्रामस्य' जल्द बनेगी। यह 1978 के दंगों, हरिहर मंदिर विवाद और योगी सरकार के प्रशासनिक बदलावों को उजागर करेगी।
- Written By: अनिल सिंह
संभल के अनछुए इतिहास को पर्दे पर लाएगी अमित जानी की फिल्म 'कल्कि संभल ग्रामस्य'
Amit Jani Film On Sambhal: उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर संभल का अनसुना सच जल्द ही बड़े पर्दे पर सामने आने वाला है। संभल के इतिहास और वर्तमान प्रशासनिक बदलावों पर आधारित एक बड़ी फिल्म ‘कल्कि संभल ग्रामस्य’ (Kalki Sambhal Gramasya) बनने जा रही है, जिसे इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बताया कि यह फिल्म संभल के उन पहलुओं को उजागर करेगी, जो अब तक छुपे हुए थे।
फिल्म में न केवल पुराने ज़माने के विवाद दिखाए जाएंगे, बल्कि योगी सरकार के दौरान हुए प्रशासनिक बदलावों को भी प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। फिल्म का टाइटल मिलने के बाद जल्द ही इसकी शूटिंग संभल में शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
1978 के दंगों का दर्दनाक सच
‘कल्कि संभल ग्रामस्य’ फिल्म का एक प्रमुख हिस्सा 1978 के दंगों की दर्दनाक कहानी होगी। निर्माता अमित जानी ने बताया कि यह फिल्म उस भयावह घटना को बारीकी से पेश करेगी, जिसमें कई निर्दोषों की जान चली गई थी और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए थे। फिल्म दिखाएगी कि इस घटना का संभल के सामाजिक ताने-बाने पर कितना गहरा असर पड़ा और लोगों ने किस तरह नए सिरे से जीवन शुरू करने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र ने इस एक्ट्रेस के साथ की है सबसे ज्यादा फिल्में, क्या आप जानते हैं उनका नाम
हरिहर मंदिर और बड़ी मस्जिद का विवाद
फिल्म की कहानी सिर्फ दंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संभल की सांप्रदायिक घटनाओं का हिस्सा रहे हरिहर मंदिर के मुकदमे और बड़ी मस्जिद के सर्वे जैसे अहम और संवेदनशील मुद्दों को भी उजागर करेगी। फिल्म में इन विवादों को पूरी सच्चाई के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, फिल्म में ‘कल्कि धाम’ को लेकर हुए विवाद को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। यह विवाद आचार्य प्रमोद कृष्णम और वर्क परिवार के बीच हुआ था, जो संभल के सामाजिक जीवन में एक बड़ा मोड़ था।
योगी सरकार के प्रशासनिक बदलाव
फिल्म का एक महत्वपूर्ण पहलू योगी सरकार के दौरान संभल में हुए प्रशासनिक बदलावों को दर्शाना है। इसमें पुलिस और प्रशासन की सख्ती, माफियाओं पर लगाम कसने की कार्रवाई, और शहर के पुनर्विकास की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। अमित जानी ने बताया कि फिल्म में तत्कालीन एसएसपी कृष्ण बिश्नोई और डीएम राजेंद्र पेंसिया की भूमिका निभाने के लिए बॉलीवुड के बड़े कलाकारों को चुना गया है, जिससे यह कहानी और भी प्रभावशाली लगेगी।
