ब्रेकअप के दर्द ने दी हिट गाने की प्रेरणा, अरमान मलिक ने बताया ‘रोके ना रुके नैना’ का सच

Amaal Malik News: हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट और सिंगर अमाल मलिक ने ‘रोके ना रुके नैना’ गाने के पीछे की कहानी साझा की और बताया कि यह गाना उन्होंने अपने ब्रेकअप के समय लिखा था।
अमाल मलिक ने ‘रोके ना रुके नैना’ की प्रेरणा साझा की, ब्रेकअप और ट्रिप में लिखा था यह हिट गाना
अमाल मलिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amaal Malik Roke Na Ruke Naina Song Story: फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का लोकप्रिय गाना ‘रोके ना रुके नैना’ दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया गया था। गाने में आलिया भट्ट और वरुण धवन के किरदारों के बिछड़ने का दर्द खूबसूरती से दिखाया गया था। हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट और गायक अमाल मलिक ने इस गाने के पीछे की कहानी और प्रेरणा साझा की।

अमाल मलिक ने बताया कि यह गाना उन्होंने अपने ब्रेकअप के समय लिखा था। उन्होंने कहा, “मैं ब्रेकअप से गुजर रहा था और एक ट्रिप पर जाने वाला था। उसी दौरान फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने मुझे यह गाना दिया। शुरुआत में मैंने मना कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि आप ट्रिप के दौरान इस पर काम कर सकते हैं।”

अमाल मलिक ने ‘रोके ना रुके नैना’ गाने का किया खुलासा

अमाल मलिक ने यह भी खुलासा किया कि गाने का दूसरा भाग उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया, “यह हमारी आखिरी मुलाकात थी, हम फिर कभी नहीं मिलने वाले थे। तभी मैंने लिखा – हाथों की लकीरें दो, मिलती जहां हैं, जिसको पता है बता दे, जगह वो कहां है।”

गाने की रिकॉर्डिंग के बारे में अमाल ने कहा कि इसे अरिजीत  सिंह ने केवल 20 मिनट में रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने बताया, “मैं और मेरे दोस्त स्टूडियो में उनका इंतजार कर रहे थे। अरिजीत आए और गाना 20 मिनट में रिकॉर्ड कर लिया। इसी वजह से उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।” फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के लिए इस गाने ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया। अरिजीत सिंह को इस गाने के लिए बेस्ट मेल सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

‘बिग बॉस 19’ में ये कंटेस्टेंट आ रहे हैं नजर

वहीं, ‘बिग बॉस 19’ में भी इस वीकेंड काफी ड्रामा देखने को मिला। इस बार किसी कंटेस्टेंट को बाहर नहीं किया गया। शो में अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, नीलम गिरी, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया गया है। इसके साथ ही घर में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है। फेमस क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई। मालती के आने के बाद शो का रोमांच और बढ़ गया है, और घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए नया टकराव भी शुरू हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com