भारती सिंह ने दी खुशखबरी, कॉमेडी क्वीन दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, पोस्ट देख झूम उठे फैंस

Bharti Singh Pregnancy: भारती सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि वह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोबारा पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।
bharti singh
भारती सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bharti Singh Pregnant News: कॉमेडी की दुनिया की क्वीन और मशहूर टीवी होस्ट भारती सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ एक बार फिर बड़ी खुशखबरी साझा की है। जी हां, भारती दोबारा मां बनने वाली हैं। कॉमेडियन ने खुद सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की घोषणा की, जिसके बाद से उनके फैंस और सेलेब दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें भारती अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में हर्ष भारती के साथ खड़े होकर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं कपल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा कि “हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।” यह कैप्शन देखते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार शुरू हो गई।

दूसरी बार मां बनेंगी भारती सिंह

भारती और हर्ष की इस पोस्ट पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई, छोटे गोला का भाई या बहन आने वाला है!” वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि “भारती दीदी, आप हमेशा मुस्कुराती रहिए, अब तो खुशियां डबल हो गईं।”

फैंस ने दी शुभकामनाएं

गौर करने वाली बात यह है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का एक बेटा है, जिसका नाम लक्ष्य (गोला) है। कपल अक्सर बेटे के साथ प्यारे वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उनके दूसरे बच्चे की खबर से फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसके अलावा बता दें, भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टैंड-अप कॉमेडियन की थी और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह “द कपिल शर्मा शो”, “कॉमेडी नाइट्स बचाओ” और “हुनरबाज” जैसे कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल अब भारती अपनी जिंदगी के एक और खूबसूरत फेज में कदम रख रही हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की झलक कब दिखाएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com