Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान के सामने अमाल मालिक को मिली फटकार, पिता ने कहा- अपनी भाषा संभालो
Bigg Boss 19 New Update: 'बिग बॉस 19' के ताजा प्रोमो में बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में अमाल मलिक को खाने की प्लेट फेंकने की हरकत पर फटकार लगाई।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान के सामने अमाल मालिक को मिली फटकार
Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस वक्त दर्शकों के बीच सबसे चर्चित शो बन चुका है। हर दिन किसी न किसी विवाद या झगड़े के कारण सुर्खियों में रहने वाला यह शो इस बार भावनाओं से भरपूर हो गया, जब म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अमाल मलिक की हरकतों पर सलमान खान और उनके पिता डब्बू मलिक दोनों ने मिलकर उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
दरअसल, शो के ताजा प्रोमो में दिखाया गया है कि वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान घर में आए और अमाल मलिक से खाने की प्लेट फेंकने की घटना पर सवाल किया। सलमान ने गुस्से में कहा कि हर किसी को रोज़ी-रोटी ऊपरवाला देता है, किसी की रोटी फेंकने वाले आप कौन होते हैं? आपको क्या लगता है, यह जायज था?
डब्बू मलिक ने लगाई बेटे को फटकार
इस पर अमाल ने सफाई देते हुए कहा कि उस वक्त वह बहुत गुस्से में थे। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, सलमान खान ने इसके बाद अमाल के पिता डब्बू मलिक को घर के अंदर बुला लिया। डब्बू मलिक ने आते ही बेटे को सख्त लहजे में कहा कि मैं एक बाप हूं, जिससे लड़ना है लड़ झगड़, लेकिन अपनी भाषा को इतना मत गिरने दे कि लोग मेरे माथे पर लिख दें कि मेरा बेटा बद्तमीज है।
सम्बंधित ख़बरें
Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
वड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल
‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Dhamaal 4 Movie Budget: मेकर्स ने खोला ‘धमाल 4’ के लिए खजाना, स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Weekend Ka Vaar par Salman ne lagaayi Amaal ki class! Amaal ke papa bhi ho gaye emotional. 🥹 Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par. Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/HxL09uojVG — JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 17, 2025
अमाल मलिक की आंखों से निकला आंसू
डब्बू मलिक की यह बात सुनकर अमाल मलिक की आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने पिता के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि उन्हें अपनी गलती का एहसास है। यह इमोशनल पल देखकर बाकी घरवाले भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां दर्शक कह रहे हैं कि अमाल को अपनी हरकतों से सबक मिल गया होगा।
फैंस का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि पहली बार अमाल को इतना टूटता देखा पिता की बातें दिल को छू गईं। वहीं एक अन्य ने लिखा कि सलमान खान ने जो किया, सही किया। रियलिटी शो में भी संस्कार जरूरी हैं। अब देखना होगा कि पिता की फटकार और सलमान की सख्ती के बाद अमाल मलिक अपने बर्ताव में कितना बदलाव लाते हैं। फिलहाल ‘बिग बॉस 19’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को ड्रामा, इमोशन और रियल लाइफ टच का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
