Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bigg Boss 18 Winner Vivian Dsena: विवियन डीसेना होंगे बिग बॉस 18 के विनर! अली गोनी ने किया दावा

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके अली गोनी ने विवियन डीसेना को बिग बॉस 18 का विनर बता दिया है। ईशा सिंह और अविनाश जिस तरह से विवियन के खिलाफ साजिश रच रहे हैं बाहर के लोगों को दिखाई दे रहा है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 16, 2024 | 11:15 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स के बीच प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर पहुंच गई है। दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण बहुत तेजी से बदल रहे हैं। विवियन डीसेना के खिलाफ साजिश रचते उनके ही अपने दोस्त ईशा सिंह और अविनाश का पर्दाफाश हुआ है। उन्हें लग रहा था कि उनकी यह प्लानिंग काम करेगी लेकिन जैसे ही विवियन के खिलाफ साजिश रचने की उनकी क्लिप सामने आई, लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। अब इसी पर अली गोनी ने भी रिएक्ट किया है। अली गोनी विवियन को बिग बॉस 18 का विनर बता रहे हैं। हालांकि वह खिताब जीत पाते हैं या नहीं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।

बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान घर वालों को नॉमिनेटेड कंटेंस्टेंट्स को बचाने का मौका मिला था। इस दौरान ईशा ने अविनाश को विवियन की फोटो दी थी, जो बाद में रिजेक्ट हो गई, लेकिन ये पता चला कि असली प्लानिंग कुछ और थी। क्योंकि इन्होंने जो बातचीत की थी वह कमरे में कैद हो गई है, जिससे यह पता चला कि दोनों मिलकर विवियन के खिलाफ साजिश रची थी। वह विवियन को बचाना नहीं बल्कि बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने ‘धरम वीर’ में काम करने के लिए धर्मेंद्र से मांगी थी फीस…

बिग बॉस सीजन 14 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशा और अविनाश के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, यह लोग कैसे भूल जाते हैं कि यह शो बाहर वालों के लिए है, जनता सब देख रही है, विवियन भाई विनर हो आप। यह यह वीडियो विवियन के इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया है। जिसमें उनके पानी में तैरती विवियन की फोटो को देखकर अविनाश कहते हैं भाई आप डूब रहे हो, तो ये सुनकर ईशा हंसती हुई दिखाई देती हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस का विनर कौन होगा यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन अली गोनी का समर्थन विवियन को मिल रहा है। अली गोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, ऐसे में उनके फैंस का समर्थन विवियन को मिलेगा तो विवियन को नॉमिनेशन के बाद बेघर होने से बचने में मदद मिलेगी।

Aly goni call vivian dsena bigg boss 18 winner share video isha singh and avinash mishra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 11:14 AM

Topics:  

  • Bigg Boss 18

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.